एक्सप्लोरर

अलीगढ़: बुजुर्ग ने क्रिकेट खेलने से मना किया तो युवक ने ईंट से सिर कुचलकर ले ली जान

अलीगढ़ में बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक क्रिकेट खेलने को लेकर युवक को बुजुर्ग ने टोका था। इसके बाद युवक ने बदला लेने का ठान ली और बुजुर्ग की हत्या कर दी।

अलीगढ़, एबीपी गंगा। अलीगढ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक के क्रिकेट खेलने को लेकर टोकना एक वृद्ध को भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने गुरुवार को तड़के छत पर सोते समय वृद्ध की ईंट से सिर कुचल कर हत्या कर दी। अपने आपको बचाने के लिए आरोपी खुद ही मृतक के परिजनों को सूचना देने पहुंच गया और कहा कि तीन चोर वृद्ध को छत पर मार कर भागे हैं। परिजनों ने जाकर देखा तो वृद्ध के सिर को कुचल कर उनकी हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो देखा कि आरोपी युवक के पैरों में खून लगा हुआ था। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले कर पूछताछ की तो हत्या का सारा भेद खुल गया। आरोपी ने ही वृद्ध की ईंट से सिर कुचलकर हत्या किये जाने की बात स्वीकार कर ली।

बन्ना देवी थाना क्षेत्र की साईं बिहार कॉलोनी में 65 वर्षीय विक्रम सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। कल शाम विक्रम सिंह ने पड़ोस में रहने वाले अभिषेक शर्मा नामक युवक को क्रिकेट खेलने पर टोक दिया था। ये बात अभिषेक को नागवार गुजरी। विक्रम सिंह अक्सर अपने घर की छत पर रात को सोते थे। कल रात भी वह खाना खा कर ऊपर सोने चले गए। बाकी परिजन नीचे सो रहे थे। अभिषेक सुबह करीब दो से ढाई बजे के बीच पड़ोस की छत से विक्रम सिंह की छत पर पहुंचा और सोते हुए विक्रम सिंह की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी।

उसके बाद वह अपने घर गया और हाथ पैर धोकर करीब तीन बजे अभिषेक ने विक्रम सिंह का दरवाजा आकर खटखटाया। परिजनों के दरवाजा खोलने पर उसने बताया की तीन चोर ऊपर बाबा को मार कर भागे हैं। परिजन ऊपर छत पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की विक्रम सिंह का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था और उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की तो बातों से अभिषेक पर कुछ संदेह हुआ। पुलिस ने देखा की अभिषेक के पैरों में भी खून लगा हुआ था। पुलिस ने तत्काल अभिषेक को हिरासत में ले लिया और सख्ती से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में अभिषेक ने अपने जुर्म का इकबाल कर लिया।

अलीगढ़ के एसएसपी ने बताया कि साईं बिहार कॉलोनी का मामला है इसमें विक्रम चौधरी नाम के बुजुर्ग थे जिनकी उम्र 65 साल थी, उनको उन्हीं के पड़ोस में रहनेवाले अभिषेक शर्मा ने रात को छत पर जाकर ईंट से सिर कुचल कर हत्या कर दी थी। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा कर ली गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में छूटे मतदाता अब जुड़ेंगे, पंचायत-निकाय की वोटर लिस्ट से होगा मिलान
यूपी में छूटे मतदाता अब जुड़ेंगे, पंचायत-निकाय की वोटर लिस्ट से होगा मिलान
उत्तराखंड में बड़ा हादसा, नदी में गिरी यात्रियों की गाड़ी; 4 की मौत
उत्तराखंड में बड़ा हादसा, नदी में गिरी यात्रियों की गाड़ी; 4 की मौत
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
UP के राज्य विश्वविद्यालयों में पहला स्थान, दक्षिणी एशिया की रैंकिंग में भी 53 पायदान का सुधार
UP के राज्य विश्वविद्यालयों में पहला स्थान, दक्षिणी एशिया की रैंकिंग में भी 53 पायदान का सुधार

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget