एक्सप्लोरर

OBC Bill: ओबीसी बिल पर क्रेडिट लेनी की होड़, सरकार ने बताया वंचितों का हक, तो विपक्ष ने कहा- देर कर दी

ओबीसी संसदीय समिति के अध्यक्ष राजेश वर्मा का कहना है कि मोदी सरकार ने पिछड़ों को उनका हक देने का काम किया है. वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने ओबीसी बिल पर कहा कि ये सरकार ने अपनी भूल सुधारी है.

OBC Bill: सीतापुर से बीजेपी सांसद व ओबीसी संसदीय समिति के अध्यक्ष राजेश वर्मा का कहना है कि ओबीसी बिल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आया है. केंद्रीय कैबिनेट की मुहर के बाद संसद में पास करा मोदी सरकार ने पिछड़ों को उनका हक देने का काम किया है. ओबीसी संसदीय समिति के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि संसद में विपक्ष लगातर हंगामा कर रहा था. सरकार ने पूरा मौका दिया बात रखने का लेकिन विपक्षी केवल हंगामा करने में व्यस्त रहे.

राजेश वर्मा ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर ओबीसी कानून नहीं लाया गया है. बीजेपी कभी भी चुनाव को देख कर काम नहीं करती है. वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने ओबीसी बिल पर कहा कि ये सरकार ने अपनी भूल सुधारी है. सरकार को ऐसा पहले करना चाहिए था. 

प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस की लिस्ट पर कहा कि अब तक ये लिस्ट जब चुनाव आयोग चुनाव घोषणा करता था उसके बाद आती थी, लेकिन अब इतनी जल्दी कर दी है इसके लिए प्रियंका गांधी को बधाई देता हूं. हम अब अच्छे उम्मीदवारों का चयन करने का काम करेंगे. वहीं कांग्रेस नेताओं के ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने पर कहा कि ये सरकार चोला लोकतंत्र का पहने हुए है लेकिन है तानाशाह.

ओबीसी विधेयक संसद से पास हो चुका

गौरतलब है कि ओबीसी विधेयक संसद से पास हो चुका है और अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ये कानून बन जायेगा जिसके बाद तमाम राज्य सरकारें अपने अनुसार ओबीसी जातियों की सूची तैयार कर सकेंगी. वही अगर बात करें तो इस विधेयक के पास होने के बाद संसद का मानसून सत्र समाप्त कर दिया गया. इस बार मानसून सत्र की कार्यवाही सुचारू रूप से न होने के चलते 150 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है.

यह भी पढ़ें-

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, 'बातों की खेती करने वाले यूपी में किसान सम्मेलन करेंगे'

पर्यटकों के लिए खुशखबरी, अब शनिवार को भी कर सकेंगे ताजमहल का दीदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके की मां बोलीं- कभी-कभी मुझे डर भी लगता था...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके की मां बोलीं- कभी-कभी मुझे डर भी लगता था...
Embed widget