एक्सप्लोरर

बीजेपी का दावा- मेडिकल सीटों में OBC और EWS आरक्षण से यूपी चुनाव में पार्टी को हो सकता है फायदा

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर BJP पूरी तैयारी में जुटी हुई है. इसके साथ ही पार्टी का मानना है कि मेडिकल सीटों में OBC और EWS आरक्षण दिए जाने के फैसले से उन्हें फायदा मिलने वाला है.

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने दावा किया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को मेडिकल शिक्षा सीटों में आरक्षण देने के केंद्र सरकार के फैसले से पार्टी को पांच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मदद मिलेगी. पार्टी यह भी मानती है कि खासकर उत्तर प्रदेश में इससे अधिक लाभ होगा. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) योजना में ओबीसी को 27 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया.

OBC और EWS आरक्षण दिए जाने पार्टी को मिलेगा फायदा

बीजेपी का मानना है कि इस फैसले से पार्टी को उत्तर प्रदेश में 40 फीसदी ओबीसी वोटबैंक पर अपनी मौजूदगी मजबूत करने में मदद मिलेगी. भगवा खेमा गैर-यादव ओबीसी पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है, जो राज्य की आबादी का लगभग एक तिहाई हिस्सा हैं. उत्तर प्रदेश के एक वरिष्ठ पार्टी नेता ने कहा कि इस फैसले से पार्टी को चुनावी राज्यों में ओबीसी और ईडब्ल्यूएस दोनों वर्ग का समर्थन प्राप्त करने में मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में ओबीसी की एक निर्णायक उपस्थिति है और इस निर्णय से पार्टी को नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकारों के अन्य जन-केंद्रित उपायों के साथ-साथ उनका समर्थन हासिल करने में मदद मिलेगी. 'सबका साथ, सबका विकास' के लिए बीजेपी की प्रतिबद्धता दिखाई दे रही है.

प्रदेश में OBC का सबसे बड़ा शेयर

उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तर प्रदेश में ओबीसी का सबसे बड़ा वोट शेयर है और वे किसी भी पार्टी के चुनावी भाग्य को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने दावा किया, यादवों को छोड़कर, जिन्हें समाजवादी पार्टी का समर्थक माना जाता है, अन्य सभी ओबीसी समुदाय बीजेपी के समर्थन में आएंगे.

पार्टी का मानना है कि गुरुवार को लिए गए फैसले से हर साल करीब 5,550 छात्रों को फायदा होगा. बीजेपी के एक पदाधिकारी ने कहा कि इस फैसले से पार्टी को ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग का समर्थन हासिल करने में मदद मिलेगी, जिसमें सवर्ण और अन्य धर्म भी शामिल हैं.

उन्होंने कहा, इस फैसले से हमें देश भर में ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के बीच और जमीन हासिल करने में मदद मिलेगी और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनावों में भी चुनावी लाभ मिलेगा. बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण ने कहा, लंबे समय के बाद, अब हमारे पास मोदी सरकार है जो पिछड़े और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों को उचित आरक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.

इसे भी पढ़ेंः
Assam Mizoram Border Dispute: सीमा हिंसा मामले में असम पुलिस ने 6 मिजोरम पुलिस अधिकारियों को किया तलब

Delhi Assembly: टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट योजना में संशोधन प्रस्ताव पास, 90 दिन की बजाय 30 दिन में होगा रजिस्ट्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के पीपलकोटी पहुंचे CM धामी, टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: चमोली के पीपलकोटी पहुंचे CM धामी, टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget