एक्सप्लोरर

कालाबाजारी करने वालों पर सख्त योगी सरकार, एनएसए के तहत हो सकती है कार्रवाई

राज्य सरकार ने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़े तो इनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई भी की जाए।

लखनऊ, आईएएनएस। लॉकडाउन के दौरान दुकानदारों द्वारा कालाबाजारी और मुनाफाखोरी की कई शिकायतें आ रही हैं। ऐसे में योगी सरकार कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। राज्य सरकार ने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़े तो इनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई भी की जाए। अपर मुख्य सचिव, गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां लोकभवन में कोरोना वायरस के नियंत्रण के सिलसिले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री ने सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर आवश्यकता पड़े तो कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्यवाही की जाए। अवस्थी ने बताया, "प्रदेश में 42 कोरोना मरीजों में से 11 लोग ठीक हो गए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। प्रदेश में 8 टेस्टिंग लैब में काम शुरू हो गया है। एक लाख से अधिक फूड पैकेट तैयार किए गए हैं। प्रदेश में 8000 गाड़ियों से 7 लाख लीटर दूध का वितरण किया गया है। इसमें आधा लीटर और एक लीटर के करीब 11 लाख पैकेट दूध का वितरण शामिल है। इसे बढ़ाया जा रहा है। अब 20,000 गाड़ियों से 15 लाख लीटर दूध का घर-घर वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।"

उन्होंने आगे बताया कि अन्य प्रदेशों से जो मजदूर और कर्मचारी लोग चलकर आ रहे हैं, उनके लिए संबंधित जिले में रहने और भोजन की व्यवस्था की जा रही है। सीमा वाले जिलों के डीएम और पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि लोगों के रुकने, रहने और खाने का समुचित प्रबंध करें।"

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में 18,570 मोबाइल वैन और हाथगाड़ी व ठेला मुहैया करवाया गया है। इसमें 6902 मोबाइल वैन और 11668 ठेला व हाथगाड़ी शामिल है। अकेले लखनऊ में 3190 मोबाइल वैन तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से 400 वालंटियरों ने 30,125 ग्राम प्रधानों से फोन पर संपर्क किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप
'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
पति से विवाद के बीच मंत्री रेखा आर्य की मुश्किल बढ़ी, बरेली के फार्म हाउस पर उठे सवाल
पति से विवाद के बीच मंत्री रेखा आर्य की मुश्किल बढ़ी, बरेली के फार्म हाउस पर उठे सवाल

वीडियोज

Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget