एक्सप्लोरर

गोरखपुर विश्वविद्यालय में अब विद्यार्थी पढ़ सकेंगे होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कराई जाएगी. ये एक अनोखा पाठ्यक्रम है जो होटल और टूरिज्म उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में पढ़ाई कराई जाएगी. पूर्वांचल में अपने तरह का ये एक अनोखा पाठ्यक्रम है जो यहां के विकास के साथ-साथ होटल और टूरिज्म उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

कोर्स के संचालन को लेकर बीते दिन को कुलपति प्रो. राजेश सिंह के मार्गदर्शन एक बैठक का आयेाजन प्रशासनिक भवन के कांफ्रेंस हाल में किया गया. दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफसर राजेश सिंह ने बताया कि इसे लेकर सिक्किम की आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी से विश्वविद्यालय का MOU होगा. इनकी होटल्स की मशहूर चेन है. आईसीएफएआई द्वारा प्लेसमेंट, इंटर्नशिप, फैकल्टी टीचिंग, स्टूडेंट एक्सचेंज समेत विभिन्न बिंदुओं पर विश्वविद्यालय की मदद करेगी.

कोर्स को पूरा प्रोफेशनल तरीके से चलाया जाएगा- कुलपति

इसके अंतर्गत आईसीएफएआई विश्वविद्यालय में डेमो किचन लैब, डेमो रेस्टॉरेंट, डेमो रूम और डेमो रिसेप्शन के विकास में मदद की जाएगी. विश्वविद्यालय में संचालित होने वाले सभी कोर्स नेशनल इंस्टीट्यूट फ़ॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी की गाइड लाइन्स के मुताबिक संचालित किए जाएंगे.

कुलपति ने कहा कि कोर्स को पूरा प्रोफेशनल तरीके से चलाया जाएगा. इसे लेकर चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो पूरी कार्य योजना को जमीनी स्तर पर उतारने का कार्य करेगी. कमेटी के समन्वयक गेस्ट हाउस प्रभारी प्रो. राजेश कुमार सिंह और सह समन्वयक के रूप में डाॅ. रूचिका सिंह, दीपेंद्र मोहन सिंह और डॉ. मीतू सिंह होंगी. कक्षाओं का संचालन गेस्ट हाउस में होगा, इसके साथ ही किचन को और अत्याधुनिक बनाया जाएगा. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए गेस्ट फैकल्टी के रूप में शहर के प्रतिष्ठित होटलों से लोगों को आमंत्रित किया जाएगा.

स्थायी गेस्ट फैकल्टी के रूप में शिक्षकों को तैनात किया जाएगा. सत्र 2021-22 से स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत बैचलर्स ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलाॅजी की पढ़ाई कराई जाएगी. चार वर्षीय कोर्स के लिए 60 सीटें निर्धारित हैं.

शत प्रतिशत प्लेसमेंट पर फोकस, लागू होगा ड्रेस कोड

कोर्स का संचालन पूरे प्रोफेशनल तरीके से कराया जाएगा. इसे लेकर दाखिला लेने वाले होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया जाएगा. साथ ही उनके प्लेसमेंट पर पूरा फोकस किया जाएगा. कोर्स के अंतर्गत इंट्रोडक्शन टू हाॅस्पिटलिटी होटल एंड होटीलियरिंग, टूरिज्म कंसेप्ट एंड लिंकेजेस, बेसिक ऑफ मैनेजमेंट एंड कम्यूनिकेशन, इंट्रोडक्शन टू कंप्यूटर्स, फ्रंट ऑफिस आपरेशन, इन्वायरोन्मेंटल स्टडीज सरीखे विषयों को शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें.

AAP सांसद भगवंत मान ने राजनीतिक दलों को लिखा खुला खत, कहा- केंद्र को कृषि कानून वापस लेने के लिए मजबूर करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के मंत्री संदीप सिंह की 14 नवंबर को होगी सगाई, जानें कौन हैं उनकी दुल्हन
यूपी के मंत्री संदीप सिंह की 14 नवंबर को होगी सगाई, जानें कौन हैं उनकी दुल्हन
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
महंगाई बनेगी यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
महंगाई होगा यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget