एक्सप्लोरर

Northern Coalfields Limited Recruitment 2021: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अपरेंटिस के 1295 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख के पहले कर दें अप्लाई

NCL Recruitment 2021: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अपरेंटिस के 1295 पदों पर यूपी और एमपी के योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन शुरू हो चुके हैं, जल्द करें अप्लाई.

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के आईटीआई किए कैंडिडेट्स के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर लेकर आया है. एनसीएल ने रिक्रूटमेंट 2021 के अंतर्गत अपरेंटिस के 1295 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों की खास बात ये है कि इनके लिए केवल यूपी और एमपी के संस्थानों से आईटीआई करने वाले कैंडिडेट्स ही आवेदन कर सकते हैं. हालांकि इन पदों के लिए आवेदन की और भी शर्तें हैं जिनके बारे में विस्तार से जानने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. ऐसा करने के लिए नॉर्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट का पता है – www.nclcil.in

अन्य जरूरी जानकारियां –

यहां यह भी बताना जरूरी हो जाता है कि नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अपरेंटिस पदों पर आवेदन प्रक्रिया कल यानी 6 दिसंबर 2021 से आरंभ हो गई है. इसलिए अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हों तो और विलंब न करें और जल्द से जल्द अप्लाई कर दें. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 दिसंबर 2021 है.

इस अपरेंटिसशिप के अंतर्गत कैंडिडेट का एक साल का अनुबंध होगा. कैंडिडेट्स से यह भी अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले वे इस बाबत दिया हुआ नोटिस ठीक से पढ़ ले.

इस बात का रखें ध्यान -

अपरेंटिसशिप पोर्टल पर आवेदन करते समय वैलिड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जरूर डालें. इसी के माध्यम से आप से संपर्क किया जाएगा. यहां यह भी बताना जरूरी हो जाता है कि वे कैंडिडेट्स जिन्होंने यूपी, एमपी के अलावा कहीं और के संस्थानों से आईटीआई पास किया है वे इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं.

न्यूनतम योग्यता –

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से आठवीं अथवा दसवीं कक्षा पास करना अनिवार्य है. कुछ पदों के लिए 8वीं पास आवेदन कर सकते हैं और कुछ के लिए 10वीं पास. इसके साथ ही जरूरी है कि कैंडिडेट ने संबिधित क्षेत्र में आईटीआई डिप्लोमा भी लिया हो.

अगर आयु सीमा की बात करें तो इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 16 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है.

चयन प्रक्रिया -

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अपरेंटिस पदों पर कैंडिडेट का चुनाव मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा. इन पदों के विषय में जानकारी आप नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की ऊपर दी वेबसाइट से पा सकते हैं और आवेदन apprenticeshipindia.org पर कर सकते हैं. नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें:

RRB Railway Group D Exam 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी परीक्षा के लिए इस तारीख को खोलेगा एप्लीकेशन में सुधार का लिंक, जानें कौन कर सकता है सुधार 

Rajasthan Home Guard Recruitment 2021: राजस्थान में होमगार्ड के 135 पदों पर निकली वैकेंसी, ये है आवेदन की अंतिम तारीख 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
CM योगी बोले- 'भारत-जापान साझेदारी से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर'
CM योगी बोले- 'भारत-जापान साझेदारी से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर'
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget