एक्सप्लोरर

AAP को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका, इस युवा नेता ने थामा BJP का दामन

लोकसभा चुनाव 2024 होने में कुछ ही घंटे बचे हैं. चुनाव से पहले बीजेपी का कुनबा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. वहीं यूपी में आप नेता पुष्कर आदित्य सिंह ने अपने सैकड़ो समर्थको संग भाजपा की सदस्यता ले ली.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा तेजी से अपना कुनबा बढ़ाती जा रही है. विधानसभा स्तर में भी इसके मिलन सदस्यता अभियान चलाया गया था. इसमें विपक्षी दलों के लोगों ने भगवा ओढ़कर कमल खिलाने का संकल्प लिया. यहां विभिन्न दलों के करीब 100 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली. सदस्यता ज्वाइन करने वाले लोगों ने 2024 में होने वाले संसदीय चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष लोगों को जागरूक कर उनके नीतियों को बताने के साथ साथ पार्टी को मजबूत करने की बात कही है.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के नेतृत्व में बस्ती जनपद के रुधौली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी पुष्कर आदित्य सिंह सहित उनके सैकड़ों समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ली. पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गीय दिवाकर विक्रम सिंह के पौत्र,पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह के सुपुत्र,अठदमा स्टेट के राजकुमार पुष्कर आदित्य सिंह ने पार्टी के नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली. 

'अन्य दलों की जमानत भी नहीं बचेगी'
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पुष्कर आदित्य सिंह ने कहा मोदी और योगी पर विश्वास जताते हुए कहा कि देश व प्रदेश के साथ गरीबों का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है. पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी राजकुमार सोनी ने कहा कि जो सम्मान देश और गरीबों को मिल रहा है, मोदी और योगी की देन है. उनकी नीतियों से खुश होकर हम जिन दलों पर थे. वहां घुटन महसूस कर रहे थे. इसके पहले सांसद हरीश द्विवेदी के प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मिलन सदस्यता अभियान चलाया गया था. लोकसभा चुनाव में अब अन्य दलों की जमानत भी नहीं बचेगी.

कौन है पुष्कर आदित्य सिंह
अठदमा स्टेट राजघराने के कुंवर पुष्कर आदित्य सिंह का बहुत पुराना और दमदार इतिहास रहा है. रुदौली सीट से राज परिवार के दिवाकर विक्रम सिंह विधायक यूपी सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं. इसके अलावा आदित्य विक्रम सिंह भी विधायक बनकर यूपी की विधानसभा में पहुंच चुके हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में राजघराने परिवार के इकलौते कुंवर पुष्कर आदित्य सिंह ने आम आदमी पार्टी से अपना पर्चा भरा था. पुष्कर आदित्य सिंह ने बताया कि रूधौली की जनता की वे सेवा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इस सीट पर पहले भी जनता की उनके पूर्वजों ने सेवा की है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: सीएम योगी बोले- 'जीवन में असंभव कुछ भी नहीं, यह शब्द उनके लिए है जिन्हें...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget