एक्सप्लोरर

पुजारी यादव हत्याकांड: अदालत सख्त, तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Pujari Yadav Death Case: पुजारी यादव हत्याकांड में सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है.

Pujari Yadav Death Case: बक्शा थाना पुलिस की कस्टडी में चकमिर्जापुर निवासी पुजारी यादव की मौत के मामले में सीजेएम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ गौर जमानती वारंट जारी किया है. बता दें कि फरार चल रहे सभी पुलिसकर्मी घटना के बाद निलंबित कर दिए गए थे. मामले की विवेचना कर रहे क्षेत्राधिकारी बदलापुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि आरोपितों का पता नहीं चल रहा है। इससे विवेचना प्रभावित हो रही है.

अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि पुजारी की मौत के बाद काफी विवाद हुआ. जिसके बाद 12 फरवरी को इस हंगामे के बाद पुजारी यादव के भाई अजय यादव की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई. इसमें आरोपित बनाए गए तत्कालीन थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी पर्व कुमार सिंह, कांस्टेबल कमल बिहारी बिंद, जितेंद्र सिंह, राजकुमार वर्मा, श्वेत प्रकाश सिंह, राजन सिंह, जयशील प्रसाद तिवारी, अंगद प्रसाद चौधरी. घटना के बाद सभी को निलंबित कर दिया गया था. तभी से आरोपी फरार चल रहे हैं. अब इनके खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

क्या है मामला?
कृष्णा यादव उर्फ पुजारी यादव चकमिर्जापुर गांव का रहने वाला था. सपा कार्यकर्ता पुजारी यादव प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहता था. परिवार का आरोप है कि 11 फरवरी की दोपहर एसओजी टीम व थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह फोर्स के साथ उनके घर पर आए और पुजारी को पकड़कर थाने ले गए. परिवार ने बताया कि पुजारी के खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं था. पुलिसकर्मी उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए थाने ले गए. 

परिजनों ने आगे बताया कि रात साढ़े 12 बजे एसओजी प्रभारी पर्व कुमार सिंह व थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह बोलेरो व दस मोटरसाइकिल से पुलिसवालों के साथ पुजारी को घर लेकर आए. पुलिसकर्मियों ने पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया था. पुजारी जब घर पर आया तो वो खड़ा नहीं हो पा रहा था. पुलिसकर्मी इसके बाद घर मे रखी मोटरसाइकिल और पुजारी को फिर थाने ले गए. परिवार वाले मिलने गए तो उन्हें मिलने नहीं दिया गया. सुबह उन्हें सूचना मिली कि पुजारी की मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया.

ये भी पढ़ें:

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बीजेपी ने बनाया यूपी का चुनाव प्रभारी, अनुराग ठाकुर को मिली ये जिम्मेदारी

UP Election: रामदास अठावले का मायावती पर तंज, कहा- BSP को मिलेंगी 5-10 सीटें, चले गए वो दिन जब...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget