एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में गर्लफ्रेंड से मिलने आए युवक ने बहस के बाद 20वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Noida Police: एडिशनल DCP आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि नमन मदान 2 फरवरी को अपनी महिला मित्र के साथ सोसायटी में आया था. 3 फरवरी की रात दोनों में शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर बहस हुई थी.

Noida News: नोएडा (Noida)में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. गर्लफ्रेंड से बहस होने के बाद एक युवक ने 20 वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. दरअसल, यह घटना सेक्टर 168 गोल्डन पार्क सोसायटी की है. थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज परिजनों को सूचना दे दी है और गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात सोनीपत निवासी 26 वर्षीय नमन मदान जो एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था, 

दरअसल, शुक्रवार की रात मदान अपनी गर्लफ्रैंड को फ्लैट पर लाया था. दोनों की किसी बात को लेकर बहस हो गई थी, जिसके बाद नाराज़ नमन मदान ने गर्लफ्रैंड के फ्लैट से यानी सोसायटी की 20वे मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं सूचना मिलने के बाद थाना एक्सप्रेस वे  पुलिस आनन-फानन में सोसायटी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं फ्लैट पर मौजूद मृतक के गर्लफ्रैंड से पुलिस पूछताछ कर रही है.

क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि पुलिस जब फ्लैट में पहुंची तो मृतक की गर्लफ्रैंड नशे की हालत में थी. ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि दोनो ने पहले नशा किया जिसके बाद किसी बात को लेकर उनकी बहस हुई. जिस वजह से नमन ने 20वीं मंजिल से छलांग लगा दी. फिलहाल पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी और जांच में जुट गई है.

एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि नमन मदान 2 फरवरी को अपनी महिला मित्र के साथ सोसायटी में आया था. 3 फरवरी की रात दोनों में शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर बहस हुई है, जिसके बाद महिला मित्र नीचे गार्ड के पास आई थी तभी युवक नीचे गिर गया. युवक और युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है, वो भी आ गए है. युवती से पूछताछ की जा रही है, जो शिकायत मिलेगी उसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

Ramcharitmanas Row: फिर बोले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, इन घटनाओं के आधार पर उठाया जातीय अपमान का मुद्दा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
Embed widget