एक्सप्लोरर

Noida News: कर्ज उतारने के लिए महिला ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हायर किए लुटेरे, नौकरी का झांसा देकर कराई लूट

Noida Police: डीसीपी हरीश चंदर के मुताबिक आरोपी महिली ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर नौकरी का झांसा देकर तीन युवकों से संपर्क किया और लूट की वारदात को अंजाम दिया.

Noida News: नोएडा में 30 जून को एक क्रेटा कार मालिक के साथ लूटपाट हुई थी. इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. इनका एक साथी 2 जुलाई को गिरफ्तार हो चुका है. इस पूरी लूट की मास्टर माइंड एक महिला थी, जो अपने ब्वायफ्रेंड के साथ मिलकर लूटपाट करने के लिए ऐप के जरिए लोगों को हायर करती थी. इन दोनों पर काफी कर्ज था. उन्होंने तीन लोगों को अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर हायर किया इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया.

डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी पहचान उमेंद्र बहादुर सिंह और शिवेंद्र सिंह के रूप में हुई है. इनको मंगलवार को सेक्टर-113 पुलिस ने एफएनजी रोड पर लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया था. वहीं, इनका एक साथी नवीन को मुठभेड़ के बाद दो जुलाई को ही गिरफ्तार किया जा चुका है. महिला तारा, उसका साथी मनोज और एक अन्य फरार है.

नौकरी का झांसा देकर किया युवकों से संपर्क

डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि महिला तारा नाम बदलने में एक्सपर्ट थी. अब तक मिली जानकारी में उसका नाम तारा उर्फ पीहू द्विवेदी उर्फ मनस्वी शुक्ला है. वो कर्ज से परेशान थी कि उसने अपने साथी मनोज के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई. योजना के मुताबिक उसने नवीन, उमेंद्र और शिवेंद्न सिंह से संपर्क किया। इन तीनों को उन्होंने अच्छी नौकरी देने के नाम पर संपर्क किया गया था. 

सेक्टर 76 में कार सवार से की लूट

योजना के मुताबिक ये सभी 30 जून की रात सेक्टर-76 नोएडा मार्केट में किसी कार सवार को लूटने का लक्ष्य बना रहे थे. इसी दौरान पीड़ित अनमोल मित्तल अपनी क्रेटा कार से रात करीब 10 बजे सेक्टर-76, नोएडा मार्केट में खाने का सामान लेने आए. वो अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर सामान लेने चले गये. तारा और उसके साथी कार के पास ही खड़े हो गए, जैसे ही अनमोल वापस आया, इन लोगों ने उसे उसकी कार में बंधक बना लिया. साथ ही उससे सोने की चेन, अंगूठी, पर्स, नकदी, मोबाइल फोन व क्रेटा कार आदि लूट ली. करीब 40-45 मिनट तक उन्हें कार में घुमाते रहे और सेक्टर-50 नोएडा स्थित एटीएम से 50 हजार रुपए भी निकाल लिए. 

डीसीपी ने बताया कि तारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर फर्जी आईडी बनाने का भी काम करती है. इस घटना में इसके एक अन्य साथी के भी संलिप्त होने की सम्भावनाएं है. फिलहाल पुलिस उनकी तलाश कर रही है. 

ये भी पढ़ें- Joshimath Crisis: बद्रीनाथ यात्रा और भारी बारिश के बीच जोशीमठ पर फिर मंडराया खतरा, खेत में आई 6 फीट गहरी दरार, दहशत में लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget