एक्सप्लोरर

Noida Wall Collapse: नोएडा के सेक्टर-21 में दीवार गिरने से 4 की मौत, मलबे में दबे 9 लोगों को निकाला गया, जांच के आदेश

दीवार के बगल में नाली बनाने का काम चल रहा था और अचानक से दीवार के गिरने से से हादसा हो गया. मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश जारी है.

Noida News: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) में एक बड़ा हादसा हो गया है. नोएडा के सेक्टर 21 में दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है. बिजली घर के सामने जलवायु विहार (Jal Vayu Vihar) में यह दीवार गिरी है. मलबे में दबे 9 लोगों को बाहर निकालकर हॉस्पिटल ले जाया गया है.

दीवार के बगल में नाली बनाने का काम चल रहा था और अचानक से दीवार के गिरने से से हादसा हो गया. अभी 3 जेसीबी के सहारे ईंट हटाने का काम किया जा रहा है. मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश जारी है.

डीएम सुहास एलवाई ने दी ये जानकारी
नोएडा के डीएम सुहास एलवाई (Noida DM Suhas LY) ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने जलवायु विहार के पास जल निकासी मरम्मत कार्य का ठेका सेक्टर 21 में दिया था. हमें बताया गया है कि जब मजदूर ईंटें निकाल रहे थे, उसी वक्त दीवार गिर गई. इसकी जांच कराई जाएगी. जिला अस्पताल में दो और कैलाश अस्पताल में दो को मिलाकर कुल 4 लोगों की मौत की जानकारी प्राप्त हुई है.

क्रिकेटर Suresh Raina के फूफा का हत्यारा गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचा

सुहास एलवाई ने आगे बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घायलों के बारे में ज्यादा जानकारी का पता लगाया जा रहा है. एहतियात के तौर पर इलाके की तलाशी ली जा रही है. सभी टीमें यहां मौजूद हैं.

योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं. योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं.

इससे पहले सोमवार को देवरिया (Deoria) के अंसारी रोड पर एक मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया था. देवरिया के अंसारी रोड पर सैकड़ों साल पुराना मकान गिर गया. मकान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में पति-पत्नी के अलावा एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार- जनता के लिए भार बन गई है BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget