एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में बारिश के चलते गिरी चारदीवारी, बच्चे समेत चार लोग दबे, मासूम की मौत, 3 की हालत नाजुक

Noida News: जिस समय यह हादसा हुआ उस समय चार लोग गली से गुजर रहे थे. जो चारदीवारी के नीचे दब गए. पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें निकाल कर फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया.

Noida News: मानसून के मौसम में हो रही तेज बरसात लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है. इस बरसात के चलते कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. नोएडा के सेक्टर 63 में स्थित ग्राम वाजिदपुर में मार्केट की जर्जर चारदीवारी अचानक गिर जाने से गली से गुजर रहे तीन लोग और एक बच्चा मलबे में दब जाने के कारण घायल हो गए. चारों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने छह वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है. देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा. 

नोएडा सेंट्रल के डीसीपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 63 में स्थित वाजिदपुर गांव में रामवीर यादव के मकान में बने मार्केट परिसर में 6 दुकानें हैं. इन दुकानों के बगल से होकर एक गली गुजरती है. गली के साथ बनी मार्केट परिसर की चहारदीवारी काफी पुरानी और जर्जर थी. रविवार देर शाम ये दीवार गिर गई. 

दीवार की चपेट में आए चार लोग

जिस समय यह हादसा हुआ उस समय चार लोग गली से गुजर रहे थे. जो चारदीवारी के नीचे दब गए. पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें निकाल कर फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया. जहां 6 वर्षीय आमिर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि रविंद्र, सुरेश और मुकेश की हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे के बाद से देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा, घटनास्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है. 

डीसीपी का कहना है कि मौके से मलबा हटाने के बाद इस रास्ते को खोल दिया जाएगा. इस घटना के बाद वहां लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी. लोगों का कहना है कि इस गली में शाम को अच्छी खासी भीड़ रहती है, लेकिन जब हादसा हुआ उस समय 4 लोग ही गली से गुजर रहे थे, वरना यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था.

ये भी पढ़ें- UP Politics: टमाटर-अदरक का भाव 200 पार होने पर अखिलेश यादव बने शायर, BJP सरकार पर ऐसे बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget