एक्सप्लोरर

नोएडा में 'थार कांड' में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट और टक्कर मारने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार

Noida News: नोएडा में एक शख्स से मारपीट और थार कार से टक्कर मारने के आरोप में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हमले में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया गया है.

Noida Thar Case: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-53 में मारपीट के बाद थार कार से युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं.  इस मामले में थाना सेक्टर-24 पुलिस ने फरार चल रहे चार आरोपियों आकाश अवाना, अमन अवाना, गौरव चौहान और कुनाल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है.  इन पर आरोप है कि इन्होंने सुमित और सौरभ नामक युवकों से बहस के बाद जानबूझकर मारपीट की और थार कार से ज़ोरदार टक्कर मारी, जिससे वो एक नाले में जा गिरा. 

नोएडा में हुए इस दिल दहलाने वाले कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो  रहा है जिसमें ये युवक पहले तो युवक को घेरकर बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं और जब वो लहूलुहान हालत में जा रहा होता है उसे थार कार से पीछे की ओर से इतनी तेज टक्कर मारते हैं कि वो आगे के नाले में गिर जाता है. इस वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत गंभीर धाराएं और जोड़ी हैं. पुलिस पहले ही इस हमले में इस्तेमाल की गई थार कार को जब्त कर चुकी है. 

इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट से बढ़ा था विवाद
एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी अमन अवाना और आकाश अवाना ने कबूल किया कि इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट पर कमेंट को लेकर सुमित और सौरभ से कहासुनी हो गई थी. इसके बाद उन्होंने दोनों को अपने ऑफिस के पास बुलाया, जहां विवाद बढ़ा और फिर उन चारों ने मिलकर सुमित और सौरभ के साथ मारपीट की. पुलिस अब इस मामले में अन्य तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है. जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी. 

बता दें कि इस घटना के बाद नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला और चौकी गिझोड़ के प्रभारी उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था. पुलिस आयुक्त के अनुसार, थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी होने के बावजूद उसे उच्चाधिकारियों से छुपाया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं किया. इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं.

UP Weather: यूपी से जाने वाले हैं सुहाने दिन! भीषण गर्मी का कहर झेलने के लिए हो जाएं तैयार, पारा फिर होगा हाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा...', बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान
'देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा...', बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान
पुलिस विभाग तक पहुंची ऋषिकेश कसीनो कांड की आंच, चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिस विभाग तक पहुंची ऋषिकेश कसीनो कांड की आंच, चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मी निलंबित
देहरादून नारी निकेतन में महिला ने की खुदकुशी, खड़े हुए कई सवाल, जांच में जुटी पुलिस
देहरादून नारी निकेतन में महिला ने की खुदकुशी, खड़े हुए कई सवाल, जांच में जुटी पुलिस
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'

वीडियोज

Saas Bahu Aur Saazish: दिशा की शादी रोकेगी अभीरा? | Yeh Rishta Kya Kehlata Hain
Chitra Tripathi: अडिग है ईरान... अमेरिका-इजरायल परेशान! | Iran- Israel War
Chitra Tripathi: Middle East संकट पर महा कवरेज, स्टूडियो में छिड़ी जुबानी लड़ाई | Iran- Israel War
Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद, US कांग्रेस ने जारी कर दी रिपोर्ट
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद!
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
CUET UG 2026: कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, ये 3 फसलें बदल सकती हैं किसानों की किस्मत
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, ये 3 फसलें बदल सकती हैं किसानों की किस्मत
Embed widget