एक्सप्लोरर

नोएडा का चर्चित थार केस उलझा, अब शिकायतकर्ता पक्ष पर गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Noida News: यह वही मामला है जिसमें पहले एक बस संचालक के बेटों सहित कई लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था. अब पीड़ित बताए जा रहे पक्ष पर भी संगीन आरोप लगे हैं.

नोएडा के चर्चित थार कांड में अब एक नया मोड़ सामने आया है. कोर्ट के आदेश पर अब पीड़ित पक्ष के करीब 20 लोगों के खिलाफ सेक्टर-24 थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है. यह वही मामला है जिसमें पहले एक बस संचालक के बेटों सहित कई लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था. अब पीड़ित बताए जा रहे पक्ष पर भी संगीन आरोप लगे हैं.

थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने जानकारी दी कि अमित खारी नामक युवक ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उसने सौरव यादव, सुमित यादव, प्रिंस यादव, आयुष तिवारी और 15 अज्ञात लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायतकर्ता के अनुसार, इन लोगों ने आकाश अवाना को फोन कर सेक्टर-53 के गिझौड़ गांव स्थित ऑफिस पर बुलाया, जहां पहुंचकर उन्होंने उसके साथ मारपीट की.
सरकारी गाड़ियों में आए थे हमलावर
अमित खारी का यह भी आरोप है कि हमलावर कुछ सरकारी गाड़ियों में सवार होकर आए थे और जिन लोगों पर हमला किया गया, उनके खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
एक साल पुराना है मामला
ग़ौरतलब है कि इस घटना की पृष्ठभूमि 2 जून 2024 की है, जब वायरल वीडियो में दिखाई दिया कि आकाश अवाना, अमन अवाना, गौरव चौहान और कुणाल चौहान सहित कई लोगों ने सुमित यादव और सौरव यादव पर थार गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी थी और मामला तत्कालीन पुलिस व्यवस्था की कार्यशैली पर सवाल बन गया था.
कोर्ट की कार्यवाही से बदली तस्वीर
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने तत्कालीन थानाध्यक्ष श्याम बाबू शुक्ला और गिझौड़ चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया था. अब कोर्ट के निर्देश के बाद मुकदमा दर्ज होने से केस की तस्वीर पूरी तरह बदलती नजर आ रही है. यह देखना दिलचस्प होगा कि जांच में आगे क्या निष्कर्ष सामने आते हैं और सच्चाई किस पक्ष के पक्ष में जाती है. पुलिस ने कहा है कि सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. मामला फिलहाल कानूनी रूप से बेहद संवेदनशील स्थिति में पहुंच गया है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget