एक्सप्लोरर

नोएडा: कुपोषित बच्चों की पहचान से लेकर पोषण प्रबंधन तक; आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सख्त निर्देश

Noida News:संभव अभियान समीक्षा और आगामी कार्ययोजना को लेकर बाल विकास परियोजना अधिकारी संध्या सोनी की अध्यक्षता में विस्तृत चर्चा हुई.सभी को निर्देश हैं वेSAMबच्चों के घरों में हर 15 दिन में भ्रमण करें

यूपी न्यूज़: बाल विकास परियोजना कार्यालय में आयोजित सेक्टर स्तरीय बैठक में संभव अभियान समीक्षा और आगामी कार्ययोजना को लेकर बाल विकास परियोजना अधिकारी संध्या सोनी की अध्यक्षता में विस्तृत चर्चा की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य कुपोषित बच्चों की पहचान, पोषण प्रबंधन, और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को स्पष्ट करना रहा.
ग़ौरतलब है कि गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की समय पर पहचान और उनके पोषण एवं स्वास्थ्य की निगरानी अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिए कि वे SAM बच्चों के घरों पर हर 15 दिन में भ्रमण करें, उनके खानपान की आदतों का मूल्यांकन करें तथा ऊर्जा युक्त आहार के विषय में जानकारी दें.
कम वजन वाले बच्चों पर विशेष नजर
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मिलकर बच्चों की स्थिति का आकलन करेंगी. सभी जानकारियां पोषण ट्रैकर व ई-कवच पोर्टल पर अपडेट की जाएंगी. वहीं 2 किलोग्राम से कम वजन वाले नवजातों के घरों में की निगरानी में विशेष परामर्श की व्यवस्था की जाएगी.
6 माह 7 बार रणनीति के अंतर्गत 0-6 माह के शिशुओं के लिए सात बार घर भ्रमण कर स्तनपान परामर्श और वजन जांच की जाएगी, साथ ही MCP कार्ड पर नियमित रिकॉर्डिंग की जाएगी. कम वजन वाले (LBW) बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं. महिलाओं के वजन, हीमोग्लोबिन, आयरन, कैल्शियम और ANC जांच की नियमित निगरानी की जाएगी.
लापरवाह कार्यकत्रियों पर कार्रवाई
संध्या सोनी ने बताया कि फेस रिकग्निशन और ई-केवाईसी कार्य में बार-बार निर्देश देने के बावजूद लापरवाही बरतने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय रोक दिया गया है. उन्होंने कहा यह कार्य भारत सरकार की प्राथमिकताओं में है, और पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 3 दिनों के भीतर संबंधित कार्य नहीं किया गया, तो उन कार्यकत्रियों की सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. वहीं, जिन्होंने कार्य समय पर पूरा कर रिपोर्ट सौंपी है, उनका मानदेय तत्काल बहाल किया जाएगा.
संचारी रोग को लेकर जागरूकता जारी रहेगी
CDPO ने निर्देश दिया कि संचारी रोग और दस्तक अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, आशा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर-घर जाकर बुखार, टीबी, व कुपोषित बच्चों की पहचान करें और उनका उचित रजिस्ट्रेशन व फॉलोअप सुनिश्चित करें. इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य सेविकाएं ऊषा सिंह, किरण भारती, बीएमसी शिवेंद्र, बीसी भरत सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget