एक्सप्लोरर

'ओवैसी ने 15 मिनट कहा, हमें सिर्फ 5 मिनट..', मोहर्रम के जुलूस में भड़काऊ भाषण पर बवाल, 3 गिरफ्तार

Gorakhpur में मोहर्रम के जुलूस में भड़काऊ भाषण को लेकर बवाल हो गया. हिन्दू संगठनों ने घटना के विरोध में पुलिस थाने में जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है.

गोरखपुर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण का मामला सामने आया है. जिसमें जुलूस के दौरान एक युवक गाड़ी पर बैठकर ये कहते नज़र आर रहा है कि ओवैसी तो 15 मिनट कहा था हमें तो सिर्फ पांच मिनट चाहिए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद मंगलवार को स्थानीय लोग इसके विरोध में सड़क पर उतर आए. मामला बढ़ने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है, जिसके बाद तीनों हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए दिखाई दिए. 

ये घटना गोरखपुर के पिपरौली कस्बे की बताई जा रही है जहां सोमवार को मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक युवक गाड़ी के ऊपर चढ़कर भाषण देता दिखाई दिया. उसके हाथ में माइक है, वो भाषण दे रहा है, 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दी जाए, तब वो बता देंगे कि किसमें कितनी हिम्मत है और कौन ताकतवर है. इसके बाद उसने अकबरुद्दीन ओवैसी के भड़काऊ की बात को दोहराते हुए कहा कि ओवैसी ने 15 मिनट कहा था हमें सिर्फ 5 मिनट चाहिए. 

मोहर्रम के जुलूस में दिया भड़काऊ भाषण
मोहर्रम के जुलूस में उपद्रवियों ने माहौल खराब करने की कोशिश कर भड़काऊ भाषण दिया. इस दौरान भीड़ तालियां बजा रहा थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. एबीपी न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. जिसके बाद स्थानीय लोगों और हिन्दूवादी संगठनों का गुस्सा इसे लेकर फूट पड़ा. हिन्दू संगठनों ने इसके विरोध में मंगलवार की सुबह गीडा थाने पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. 

हिन्दू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने कार्रवाई के लिए थानेदार को एक प्रार्थना पत्र कार्रवाई की मांग की है. लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस भी फौरन में हरकत में आई, जिसके बाद वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की गई. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. 

पुलिस हिरासत में लेने के बाद तीनों आरोपियों की हेकड़ी निकल गई, जिसके बाद आरोपी हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते नजर आए और माफी मांगने लगे. आरोपियों के माफी मांगने का वीडियो भी सामने आया है. पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. 

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से मची तबाही, कई घरों को नुकसान, जान बचाकर जंगलों में भागे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget