एक्सप्लोरर

नोएडा: सेक्टर-63 में मारुति सर्विस सेंटर में भीषण आग, 7-8 गाड़ियां जली, कोई जनहानि नहीं

Noida News: हादसे में सात से आठ गाड़ियां जलकर खाक हो गईं, जबकि फर्स्ट फ्लोर स्थित ऑफिस भी पूरी तरह आग की जद में आ गया. गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है.

मंगलवार दोपहर नोएडा के सेक्टर-63 स्थित विपुल मोटर्स, मारुति सुजुकी के सर्विस सेंटर और शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं और लपटें फर्स्ट फ्लोर व सेकंड फ्लोर तक पहुंच गईं.

हादसे में सात से आठ गाड़ियां जलकर खाक हो गईं, जबकि फर्स्ट फ्लोर स्थित ऑफिस भी पूरी तरह आग की जद में आ गया. गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है.

कमर्चारियों ने बचाई जान

घटना के समय सर्विस सेंटर में मौजूद कर्मचारियों और स्टाफ के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत आग की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही अलग-अलग स्टेशनों से आठ दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना लगभग पौने दो बजे मिली थी. मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि सर्विस सेंटर में खड़ी कई गाड़ियों में आग लगी हुई थी और लपटें ऊपर तक पहुंच गई थीं. दमकलकर्मियों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मेहनत से आग को फैलने से रोका.

ग्राउंड पर कार से भड़की आग

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी एक कार से हुई. इसके बाद आसपास खड़ी अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं और लपटें ऊपर तक पहुंच गईं. फिलहाल आग लगने के सही कारणों और कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने के कारण इलाके में भीड़ जुट गई थी. लोग भयभीत थे कि कहीं आग पास की अन्य इमारतों तक न फैल जाए. हालांकि, दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget