एक्सप्लोरर

नोएडा में शॉर्ट सर्किट से कार गैराज में लगी भीषण आग, दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक

UP News: आग की लपटें इस कदर उठ रहीं थीं कि काबू करने में पांच गाड़ियां लगानी पड़ीं. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी गैराज को अपनी चपेट में ले लिया.

Noida Fire: नोएडा में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां सेक्टर छह स्थित एक कार गैराज में आग की लपटें उठने लगीं. इससे पहले कोई कुछ समझता आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया. फिलहाल इस दुर्घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है और आग के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली सुबह करीब 7:30 बजे सेक्टर छह स्थित कार गैराज में आग लग गई है. सूचना मिलते ही टीम यहां पहुंच गई. आग इतनी भीषण थी कि गैराज में खड़ी कई कारें पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं. शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि अभी और जानकारी की जा रही है.

पांच गाड़ियों ने बुझाई आग

गैराज में आग की लपटें इस कदर उठ रहीं थीं कि काबू करने में पांच गाड़ियां लगानी पड़ीं. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी गैराज को अपनी चपेट में ले लिया.

कोई जनहानि नहीं

चूँकि आग सुबह सुबह लगी इसलिए गैराज के अन्दर कोई कर्मचारी नहीं था. लिहाजा कोई जनहानि नहीं हुई. लेकिन काफी देर आसपास के इलाके में पूरी तरह अफरा-तफरी का माहौल रहा.

दर्जन भर से अधिक गाड़ियां खाक

गैराज में खड़ी दर्जन भर से अधिक गाड़ियां आग की चपेट में आकर पूरी तरह ख़ाक हो चुकी हैं. गैराज मालिक के मुताबिक बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है. अभी अंदाजा लगाना मुश्किल है. सबसे हैरानी की बात पूरे घटनाक्रम में ये सामने आयी है कि गैराज में आग से निपटने के इंतजाम न के बराबर थे, स्थानीय लोगों की मानें तो अगर दमकल टीम नहीं पहुंचती आसपास भी आग फैल सकती थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget