एक्सप्लोरर

गोरखपुर: वीडियो कॉल पर पति से बहस और फिर पत्नी ने कर लिया सुसाइड, बगल में सोता रहा 3 साल का मासूम

Gorakhpur News: महिला का पति सऊदी अरब में काम करता है और वो यहां तीन साल के बच्चे के साथ किराए के मकान में रह रही थी. पति की सूचना पर पड़ोसी ने देखा तो पुलिस को सूचना दी गयी.

Gorakhpur Suicide News: गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां फोन पर पति से बहस के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला का पति सऊदी अरब में काम करता है और वो यहां तीन साल के बच्चे के साथ किराए के मकान में रह रही थी.

पति की सूचना पर पड़ोसी ने देखा तो पुलिस को सूचना दी गयी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद से तीन साल का मासूम का रो-रोकर बुरा हाल है, परिजनों  को भी सूचना दे दी गयी है.

ये है मामला

नदीम अंसारी रोजगार के लिए सऊदी अरब के मदीना गया हुआ था. जबकि उसकी पत्नी ख़ुशी तीन साल के बेटे आसिफ के साथ किराए के मकान में गीडा थाना क्षेत्र में रह रही थी. जानकारी के मुताबिक नदीम 15 दिन पहले ही सऊदी गया था. रात दोनों में वीडियो कॉल के दौरान किसी बात पर बहस हो गयी. मामला इतना बढ़ा कि ख़ुशी ने कॉल कटने के बाद फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली.

नदीम ने पड़ोसी को किया फोन

पत्नी की कॉल कटने के बाद नदीम को अनहोनी का शक हुआ, उसने फ़ौरन पड़ोस में रहने वाले छोटू को फोन कर घर की स्थिति देखने को कहा. छोटू जब घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था. खिड़की से झांकने पर उसने खुशी को फंदे से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

गीडा थाने की पुलिस, थानाध्यक्ष, सीओ रत्नेश्वर सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

लव मैरिज हुई थी दोनों की

जानकारी के मुताबिक नदीम और ख़ुशी की चार साल पहले लव मैरिज हुई थी. खुशी, मूल रूप से बिहार के सिवान जिले की रहने वाली थी. जबकि नदीम मूलरूप से  बड़हलगंज का रहने वाला है. शादी के बाद दोनों पिपरौली में किराए के मकान में रहते थे. ख़ुशी के इस कदम से हर कोई हैरान है. उधर ख़ुशी और नदीम के तीन साल के बेटे आसिफ का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटनास्थल पर पहुंची गीडा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. सीओ रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.इसके अलावा परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget