एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में पुलिस को चकमा देकर जिला अस्पताल से कैदी फरार, 3 घंटे बाद ऐसे हुआ गिरफ्तार

Noida News: इस मामले में आरोपी के साथ गए कांस्टेबल सुनील तथा कांस्टेबल सागर को निलंबित कर दिया गया है, जबकि होमगार्ड सुभाष चंद्र के खिलाफ जिला कमांडेंट, होमगार्ड को रिपोर्ट भेजी जा रही है.

Noida News: नोएडा में मंगलवार को पुलिसकर्मियों को चकमा देकर गौतमबुद्ध नगर जिला अस्पताल से एक आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने उसकी दोबारा गिरफ्तारी को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि आरोपी नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल से उस समय भाग गया था जब उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए वहां पर लाया गया था. इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. 

खबर के मुताबिक मंगलवार को नोएडा सेक्टर 24 थाना की पुलिस ने अवैध तरीके से मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसने मेडिकल परीक्षण के नोएडा सेक्टर 39 जिला अस्पताल में लाया गया था, लेकिन इस बीच वो पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया.  जिसके बाद पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए. आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गईं. तीन घंटे बाद पुलिस को सफलता मिली और तीन घंटे के अंदर उसे नोएडा सेक्टर 52 के मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया. 

पुलिस अधिकारी को दी ये जानकारी

इस मामले पर जानकारी देते हुए अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि नोएडा सेक्टर-24 थाना की पुलिस ने आज नोएडा सेक्टर-53 के गोझा रोड निवासी लक्की को अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था. उन्होंने बताया कि आरोपी को चिकित्सा जांच के लिए दोपहर बाद नोएडा के जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां से वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया. 

अवस्थी ने बताया कि इस मामले में आरोपी के साथ गए कांस्टेबल सुनील तथा कांस्टेबल सागर को निलंबित कर दिया गया है, जबकि होमगार्ड सुभाष चंद्र के खिलाफ जिला कमांडेंट, होमगार्ड को रिपोर्ट भेजी जा रही है. उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस की पांच टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की गई और तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास से दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें- UP Flood: यूपी में बाढ़ और बारिश का कहर, इन जिलों में प्रभावित हो रहे लोग, खतरे के निशान से ऊपर बह रही ये नदियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में बदलाव, अब इन्हें दी गई जिम्मेदारी
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में बदलाव, अब इन्हें दी गई जिम्मेदारी
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget