एक्सप्लोरर

नोएडा: मास्क न पहनने वालों पर बढ़ी सख्ती, पुलिस ने की 1,281 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण घातक होता जा रहा है. नोएडा में पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है. गुरुवार को पुलिस ने तकरीबन 1281 लोगों को चालान किया. ये बिना मास्क के सार्वजनिक जगहों पर घूम रहे थे.

नोएडा: गौतम बुद्ध नगर जिला पुलिस ने कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर बिना मास्क के घूमने पर 1,281 लोगों के खिलाफ गुरुवार को कार्रवाई की. पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने बिना मास्क बाहर घूमने पर 1,281 लोगों का गुरुवार को चालान किया.

मंगलवार को 1033 लोगों का चालान

गौरतलब है कि जिले में मंगलवार को भी कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर बिना मास्क के घूमने वाले 1,033 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी. पुलिस कमिश्नर ऑफस के मुताबिक कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पुलिस की कार्रवाई के तहत बिना मास्क पहनकर सार्वजनिक स्थलों पर दिखे 1,033 लोगों का पुलिस ने चालान किया था. जानकारी के मुताबिक, इन लोगों से 1,03,800 रुपए शमन शुल्क के रूप में वसूला गया है.

स्वास्थ्य मंत्री का दौरा

आपको बता दें कि, जिले में कोरोना संक्रमण के कारण पिछले पांच दिनों में सात लोगों की मौत हो चुकी है और नवंबर माह में कोरोना संक्रमण से 12 लोगों की मौत हुई है. जिसको लेकर प्रशासन भी गंभीर है. स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह बुधवार को जिले के दौरे पर थे, इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को इन मौत के मामले में जांच करने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें.

लखनऊ: महंत नृत्‍य गोपाल दास ICU में लेकिन हालत स्थिर, सांस में तकलीफ के चलते हुए थे भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget