एक्सप्लोरर

Noida News: इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर पुलिस ने युवक को सुसाइड करने से रोका, तुरंत एक्शन लेने से बची जान

Noida police: नोएडा पुलिस की मीडिया सेल ने तुरंत युवक की तलाश करनी शुरू की और उसके घर पहुंच गई और उसे खुदकुशी करने से बचा लिया. युवक दनकौर के चंद्रावली गांव का रहने वाला है.

Noida News: नोएडा पुलिस (Noida Police) की तत्परता से एक शख्स की जान बच गई. दरअसल 20 साल के एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सुसाइड करने की पोस्ट डाली. इस पोस्ट में युवक ने फांसी के फंदे की फोटो डाली थी और लिखा था कि 'आज मैं खत्म हो जाऊंगा'. इंस्टाग्राम कंपनी ने पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद समय रहते पुलिस ने लोकेशन ट्रेस किया जिससे पता चला कि युवक दनकौर का रहने वाला है. 

नोएडा पुलिस की मीडिया सेल ने तुरंत युवक की तलाश करनी शुरू की और उसके घर पहुंच गई और उसे खुदकुशी करने से बचा लिया. युवक दनकौर के चंद्रावली गांव का रहने वाला है जिसका नाम अमित कुमार है. बातचीत में उसने बताया कि बीती रात उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था जिसके बाद से वो बहुत परेशान था और आत्महत्या करने का मन बना लिया था. पुलिस ने युवक और उसके परिवार को बुलाकर काउंसलिंग करवाई जिसके बाद अब वो पूरी तरह ठीक है.

पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची
नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डीजीपी मुख्यालय की सोशल मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के दौरान उन्हें इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट मिला जिसमें फांसी का फंदा लगाए युवक ने अपनी फोटो डालते हुए आज वो खत्म हो जाएगा नाम से पोस्ट डाली थी, उसकी लोकेशन निकाल कर उन्होंने तत्काल गौतम बुद्ध नगर जनपद के सोशल मीडिया सेल को अलर्ट भेजा और इस पर हमारी पुलिस ने रिएक्ट करते हुए उसकी लोकेशन थाना दनकौर क्षेत्र की निकाली और लोकल थाने की फोर्स को भेजा. लोकल थाने की फोर्स ने टाइमली इंटरवेंशन करते हुए युवक को समझा कर उसको उसके कमरे से निकाला और उसके बाद ले जाकर उसकी काउंसलिंग की.

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा का सफर हुआ महंगा, हेलिकॉप्टर के किराए में हुई भारी बढ़ोतरी

काउंसलिंग के दौरान युवक द्वारा अपने पारिवारिक विवादों के विषय के बारे में पारिवारिक लड़ाइयों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई उसके उपरान्त उसको उसके परिवारजनों के साथ बिठाकर तत्परता से काउंसलिंग कराते हुए उसको एक सुखद मानसिक फ्रेम में लाते हुए वापस भेजा गया. लोकल पुलिस के इस तत्परतापूर्वक कार्रवाई के लिए और सोशल मीडिया सेल की पुलिस द्वारा अलर्ट जारी करने और मॉनिटरिंग करने के लिए उन्हें पुरुस्कृत किया जा रहा है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध, अंकिता भंडारी की मां ने की रोक की मांग
दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध, अंकिता भंडारी की मां ने की रोक की मांग
'इस जन्म में तो...', सपा के बागी राकेश प्रताप से बिगड़े संबंधों पर बोले BJP नेता
'इस जन्म में तो...', सपा के बागी राकेश प्रताप से बिगड़े संबंधों पर बोले BJP नेता
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
योगी सरकार में मिशन शक्ति से बेटियों को नेतृत्व का अवसर, 4 छात्राओं को मिली कमान
योगी सरकार में मिशन शक्ति से बेटियों को नेतृत्व का अवसर, 4 छात्राओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget