एक्सप्लोरर

पैसे न मिलने पर कॉल सेंटर के मैनेजर को किया अगवा...पुलिस ने यूं किया साजिश का पर्दाफाश

जानकारी के मुताबिक 18-19 अप्रैल की दर्मयानी रात मेट्रो इन्फो सॉल्यूशन कंपनी के मैनेजर का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस को जानकारी मिलते ही उन्होंने पूरी कार्रवाई की योजना बनाई।

नोएडा,एबीपी गंगा। नोएडा सेक्टर 63 स्थित मैट्रो इन्फो सल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर परितोष के अपहरणकर्ताओं को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान जो जानकारियां सामने आईं, उसके बाद पुलिस के होश उड़ गये। इस संबंध में 4 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपहरण में इस्तेमाल की गई दोनों कार भी बरामद कर ली।

जानकारी के मुताबिक 18-19 अप्रैल की दर्मयानी रात मेट्रो इन्फो सॉल्यूशन कंपनी के मैनेजर का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस को जानकारी मिलते ही उन्होंने पूरी कार्रवाई की योजना बनाई। पुलिस की घेराबंदी के बाद ये लोग कंपनी के मैनेजर को सड़क पर फेंक कर फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस इन लोगों की तलाश में लगी रही। पुलिस ने जाल बिछाकर मुख्य अभियुक्त अरुण यादव समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक इनके 6 साथी अभी भी फरार हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि उसी रात मैनेजर परितोष को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि इन लोगों का इस कॉलसेंटर से लेनदेन था, जिसको लेकर ये परितोष को ले जा रहे थे ताकि इन्हें दिल्ली ऑफिस से पैसा मिल सके। क्योंकि इन्हें पता था कि दिल्ली ऑफिस में कैश हमेशा रहता है। इस पूरी वारदात में अरुण, अंकित और सुनील मास्टरमाइंड थे। पुलिस ने अरुण समेत चार लोगों की गिरफ्तारी की। फरार अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

पुलिस की माने तो अपहरणकर्ताओं ने पूछताछ में बताया की उनका 10 लाख का लेनदेन था जिसे ये कॉल सेंटर दे नहीं रहा था। जिसके बाद अंकित,अरुण और सुनील ने अपने दोस्तों के साथ करीब 12 बजे रात में आये और कंपनी के मैनेजर परितोष को हथियारों के बल पर ले जा कर इनके दिल्ली ऑफिस से पैसा लेने वाले थे। लेकिन इस बीच नोएडा पुलिस ने सक्रियता दिखाई और आरोपियों के पारितोष को रास्ते में ही छोड़कर भागना पड़ा।

एसएसपी के मुताबिक अपहरण को लेकर परितोष ने कुछ नहीं बताया था। पुलिस ने जब अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तो पूछताछ में लेनदेन का मामला सामने आया। अभी इनके कई साथी फरार हैं और इनको गिरफ्तार करने में स्टार वन तीन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिसके लिए स्टार वन प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा और उनकी टीम को 5000 का नगद इनाम मेरी तरफ से दिया जाता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget