एक्सप्लोरर

Noida Crime News: लिव इन में रहने वाले शख्स ने 2021 में की थी प्रेमिका की हत्या, नोएडा पुलिस ने ऐसे सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

नोएडा पुलिस ने 2021 में हुई एक महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस के मुताबिक लिव इन में रहने वाले युवक ने महिला का मर्डर कर शव नहर में फेंक दिया था

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने सितंबर 2021 में हुई एक महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है. पुलिस के मुताबिक लिव इन में रह रही महिला साथी की हत्या करने आरोप में शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद महिला का शव नहर में फेंक दिया था. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. 

आरोपी युवक महिला के साथ लिव-इन में रहता था

सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि 15 सितंबर, 2021 को खुशी उर्फ सपना नामक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी और शव को दादरी थाना क्षेत्र के कोट पुल के पास गंग नहर में फेंक दिया गया था. महिला का शव थाना जेवर पुलिस ने बरामद किया था. सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतका की मां शीला देवी ने बुलंदशहर के सलेमपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज करवाया था, जहां से मामला नोएडा स्थानांतरित किया गया था. उन्होंने बताया कि फरवरी, 2022 में थाना सूरजपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिला के साथ लिव इन में रहता था. 

आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है. उसने बताया कि उसका महिला से किसी बात को लेकर  झगड़ा हो गया था. घटना वाले दिन आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और कमरा बंद करके चला गया.  अगले दिन जब वह आया तो उसने महिला के शव को एक बोरी में भरा और अपनी कार में डालकर उसे कोट पुल के पास ले गया. वहां पर उसने गंग नहर में शव को फेंक दिया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है. 

ये भी पढ़ें

Gonda News: गोंडा के सरकारी स्कूलों में छात्रों को अब तक नहीं मिलीं नई किताबें, पुरानी किताबों से पढ़ने को मजबूर बच्चे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget