एक्सप्लोरर

यूपी: एक IEMI नंबर पर चल रहे 13 हजार से ज्यादा मोबाइल फोन जल्द हो जाएंगे बंद, पढ़ें ये रिपोर्ट

यूपी के मेरठ में एक मामले से खुलासा हुआ था कि एक ही IEMI पर हजारों फोन चलाये जा रहे हैं. यूपी पुलिस ने साइबर सेल के साथ काम करके इस मामले में पूरी छानबीन की. अब इस प्रकरण में पुलिस बड़ी कार्रवाई करने जा रही है.

मेरठ (बलराम पांडेय). अब जल्द ही देशभर 13,357 चाइनीज मोबाइल बंद कर दिये जाएंगे. ये सभी फोन एक ही IEMI नंबर पर चल रहे थे. सुरक्षा के लिहाज से ये बेहद खतरनाक है. फैसला ये लिया गया है कि इन सभी मोबाइल फोन को नेटवर्क देना बंद कर दिया जाएगा. इस मामले का सबसे पहले एबीपी गंगा ने खुलासा किया था कि किस तरह से एक ही IEMI 13 हजार से ज्यादा मोबाइल ऑपरेट किये जा रहे हैं.

गौरतलब है कि मेरठ में एक आईईएमआई नंबर पर हज़ारों मोबाइल चलने के खुलासे के बाद अब कार्रवाई की प्रक्रिया शुरु हो गई है. मेरठ के एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि संबंधित मोबाइल कंपनी को नोटिस जारी किया गया था. नोटिस के जवाब में संबंधित कंपनी ने कहा है कि एक आईईएमआई नंबर पर चल रहे तकरीबन तेरह हज़ार तीन सौ सत्तावन मोबाइल फोन बंद कर दिए जाएंगे.

इस बीच, इस मामले को लेकर अभी भी साइबर टीम छानबीन में जुटी हुई है. बहुत जल्द कई और राज भी खुल सकते हैं. मेरठ के एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि एक ही IEMI नंबर पर चल रहे हजारों मोबाइल चलने के मामले में एफआईआर पंजीकृत है. साइबर टीम इसकी जांच कर रही है. सारे तथ्यों को देखते हुए संबंधित कम्पनी को नोटिस जारी किया गया है.

कंपनी के जवाब से पुलिस संतुष्ट नहीं

नोटिस में कंपनी से आठ बिन्दुओं पर जवाब मांगा गया है. इस नोटिस का जवाब आ गया है. कंपनी ने चार पेज का ईमेल के माध्यम से जवाब पुलिस को भेजा है. कंपनी की तरफ से इस घोर लापरवाही को लेकर अपने तर्क दिए हैं लेकिन मेरठ पुलिस इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुई है.

एसएसपी का कहना है कि विवेचना चल रही है और कंपनी से पूछा गया है कि किन नियमों के तहत ये किया गया है. और जो भी सरकार के प्रावधान है आईईएमआई को लेकर उसका कितना अनुपालन किया गया है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सारा खुलासा कर दिया जाएगा.

सुरक्षा के लिहाज से खतरा

गौरतलब है कि देशभर में 13,357 मोबाइल फोन एक ही आईईएमआई नंबर पर चल रहे हैं. माना जा रहा है कि चौबीस घंटे में इन मोबाइलों के एक सिम पर नेटवर्क मिलना बंद हो जाएगा. बता दें कि एक ही आईईएमआई नंबर पर हज़ारों मोबाइल फोन का चलना सुरक्षा के लिहाज़ से भी बड़ा खतरा है. महत्वपूर्ण है कि हर मोबाइल का एक यूनिक आईईएमआई नंबर होता है जो बिल्कुल यूनिक होता है.

ये भी पढ़ें.

यूपी: मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने मां-बेटी के आत्मदाह की कोशिश मामले में चार लोग गिरफ्तार

यूपी: मेरठ के कुख्यात बदमाश उधम सिंह की पत्नी ने पति के एनकाउंटर का शक जताते हुए SC में दायर की याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget