एक्सप्लोरर

कुदरत का करिश्मा.. 10 साल बाद मिला लापता बच्चा, अपहरण के आरोपित के पास से बरामद

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में 10 साल पहले लापता हुए बच्चे को पुलिस ने संयुक्त प्रयासों की बदौलत फरीदाबाद से एक अपहरण के आरोपी से बरामद किया है.

Noida News: नोएडा के गेझा गांव से साल 2015 में लापता हुआ 7 साल का बच्चा अब 10 साल बाद सकुशल मिल गया है. थाना फेस-2 पुलिस और फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है. बच्चे को फरीदाबाद में एक अपहरण केस में गिरफ्तार आरोपी मंगल कुमार के पास से बरामद किया गया है.

जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर 2015 को गेझा गांव स्थित मंदिर के पास भंडारे के दौरान एक बच्चा खेलते हुए अचानक गायब हो गया था. परिजनों ने दो दिन बाद, 8 नवंबर को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. सात साल तक लगातार तलाश चलने के बाद 2022 में पुलिस ने यह केस बंद कर दिया था.

पुलिस की छापेमारी में बरामद हुआ बच्चा
हाल ही में फरीदाबाद में एक अपहरण मामले में आरोपी मंगल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.इसी बीच जब पुलिस उसके घर की तलाशी ले रही थी, तब वहां एक और बच्चा मिला. पूछताछ के दौरान वह बच्चा पहले पहचान में नहीं आ सका क्योंकि आरोपी ने उसका नाम बदल दिया था.
कुदरत का करिश्मा.. 10 साल बाद मिला लापता बच्चा, अपहरण के आरोपित के पास से बरामद

फरीदाबाद पुलिस ने शक के आधार पर नोएडा पुलिस से संपर्क किया. थाना फेस-2 की टीम ने बच्चे से पूछताछ की और उसके पुराने रिकॉर्ड खंगाले. लगभग छह घंटे की जांच और मेडिकल पहचान के बाद यह पुष्टि हुई कि यह वही बच्चा है जो 2015 में नोएडा से लापता हुआ था.

ऐसे हुई बच्चे की पहचान
10 साल पहले लापता हुए बच्चे की पहचान उसकी कटी हुई उंगली और आंख के नीचे पुराने निशान के आधार पर की गई. पहचान होते ही पुलिस ने उसके असली परिवार से संपर्क किया. अपने बेटे को 10 साल बाद जिंदा देखकर परिवार के लोगों की आंखें आंसुओं से भर आई. बच्चे को देखते हुए परिवार ने रोते हुए बच्चे को गले लगा लिया.

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी से अलग होने के बाद बच्चे को भविष्य का सहारा बनाने के इरादे से बच्चे को लेकर गया था. आरोपी फिलहाल फरीदाबाद की जेल में बंद है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है.

फिलहाल थाना फेस-2 पुलिस बच्चे को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के समक्ष पेश करेगी, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे परिवार को सौंपा जाएगा.

Input By : अंकित कौशिक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget