एक्सप्लोरर

नोएडा में कोरोना का प्रकोप जारी, 52 नए मामले दर्ज, मरीजों की संख्या अब 274

UP Covid 19 Case: कोविड 19 ने एक बार फिर अपने पैर पसार लिए हैं. इसके संक्रमण से मरीजों की संख्या मे लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है अब एक बार फिर 52 नए मामले सामने आए हैं.

UP Covid 19 Case: नोएडा में कोविड के फिर 52 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद एक बार फिर कोरोना महामारी का खतरा बढ़ता हुआ दिख रहा है, फिलहाल अगर स्थिति पर नजर डाली जाए तो हालात पूरी तरह से नियंत्रण में दिख रहे हैं. कई मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि 4 मरीज अभी अस्पताल में भर्ती हैं. 

नोएडा में बीते 24 घंटों के भीतर कोविड-19 संक्रमण के 52 नए मामले सामने आ चुके है, जिससे जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 274 के आंकड़े पर पहुंच गई है. लेकिन राहत की बात यह है कि इनमें से 129 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 145 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है.

जिला निगरानी अधिकारी ने दी जानकारी
जिला निगरानी अधिकारी और एसीएमओ डॉ. टीकम सिंह ने जानकारी दी है कि केवल 4 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, वे भी गंभीर स्थिति में नहीं हैं उन सभी के हालात भी सामान्य हैं, इसके साथ ही सभी एहतियातन इलाज करा रहे हैं. उन्होंने आगे बताया यह संक्रमण पूरी तरह नियंत्रण में है और इससे किसी को भी घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

उन्होंने बताया कि फिलहाल जितने भी कोविड मरीज सामने आ रहे हैं, उनमें लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे हैं. उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे सभी मरीजों की स्थिति स्थिर है और किसी में भी गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं. सभी एक्टिव केसों पर मेडिकल टीम की नजर बनी हुई है.

डॉक्टर ने लोगों से की ये अपील
डॉ. सिंह ने लोगों से अपील की है कि संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनना जरूरी है, वहीं हाथ धोना और सभी को सामाजिक दूरी बनाए रखना जरूरी है. उन्होंने कहा, हम जितनी ज्यादा सतर्कता बरतेंगे, संक्रमण को उतनी ही आसानी से रोका जा सकता है.

मौजुदा स्थिति पर गौर करें तो अभी तक 52 नए मामले हैं जिनकी वजह से कुल 274  मरीज हो चुके हैं. वहीं 129 मरीज अस्पताल से बिल्कुल ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं. इनके अलावा 145 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है फिलहाल सिर्फ 4 मरीज अस्पताल में भर्ती है जिनमें से कोई भी गंभीर हालात में नहीं है. सभी में कोविड के लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे है जिसकी वजह से घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

Input By : रविन्द्र जयंत

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget