एक्सप्लोरर

नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के रैकेट का किया भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

Noida News: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 1 रजिस्टर, 28 एटीएम कार्ड, 2 बैंक पासबुक, 2 चेकबुक, 25 मोबाइल सिम और एक वाईफाई राउटर बरामद किया है.

UP News: नोएडा में थाना सेक्टर-113 पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह आईपीएल और अन्य क्रिकेट मैचों के दौरान लोगों से ऑनलाइन सट्टेबाजी कराता था. आरोपी सेक्टर-75 स्थित फ्यूटेक गेटवे प्लॉट नंबर-10, टावर A-2 से पकड़े गए हैं.

पुलिस ने इनके कब्जे से 12 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 1 रजिस्टर, 28 एटीएम कार्ड, 2 बैंक पासबुक, 2 चेकबुक, 25 मोबाइल सिम और एक वाईफाई राउटर बरामद किया है. गिरोह MEGAINPLAY.IN वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन कराकर लोगों को आकर्षित करता था. वेबसाइट पर लॉगिन करते ही ओटीपी के माध्यम से यूजर आईडी और पासवर्ड बनाए जाते थे.

सट्टा लगाने की प्रक्रिया बेहद संगठित थी, एक बार लॉगिन के बाद 100 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक की रकम खेल में लगाई जाती थी. जीत पर रकम दोगुनी कर दी जाती थी, जबकि हारने पर पूरी राशि चली जाती थी. रिचार्ज के बदले वेबसाइट द्वारा पॉइंट दिए जाते थे, जिन्हें जीतने पर रिडीम कर सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकता था.

आरोपियों के बैंक खातों की हो रही है जांच

डीसीपी यमुना प्रसाद के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में सचिन पाल, सोनू कुमार मुखिया, प्रवीण कटिहार, अमित कुमार, विष्णु राठौर, सरोज कुमार और शिवम कटिहार शामिल हैं. इन सभी के बैंक खातों की जांच की जा रही है और कुछ अकाउंट्स को फ्रीज किया जा चुका है. इनमें से एक खाते पर नोएडा, केरल, गुजरात और तेलंगाना में चार साइबर केस दर्ज हैं.

ऐप के मालिक की नहीं हो पाई पहचान

पुलिस की टेक्निकल और सर्विलांस टीम इस गिरोह द्वारा इस्तेमाल किए गए ऐप्स की गहन जांच कर रही है. फिलहाल ऐप के मालिक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन तकनीकी विश्लेषण के जरिए जल्द खुलासा होने की उम्मीद है.

लखनऊ में ढाई साल की दिव्यांग बच्ची से रेप, फुटपाथ पर सो रही मासूम को उठा ले गया था हैवान

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
Uttarakhand Earthquake Risk: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
First Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget