एक्सप्लोरर

Noida Crime: अवैध संबंधों से नाराज पति ने पड़ोसी के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी को मारा, फेंक दी लाश, पुलिस ने यूं दबोचा

Noida Crime News: गौतमबुद्ध नगर में एक शख्स की अवैध संबंधों के चलते हत्या करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस आरोपी व्यक्ति, उसकी पत्नी और एक अन्य को गिरफ्तार किया है. 

Noida Murder News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-40 में एक व्यक्ति की सोमवार सुबह हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार (31 अक्टूबर) को एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि थाना सेक्टर-40 स्थित नोएडा विकास प्राधिकरण के स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले शशि शर्मा (55) कल सुबह मृत पाए गए थे.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शशि शर्मा से मिलने एक महिला और दो पुरुष स्टाफ क्वार्टर आए थे. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और अन्य माध्यमों के आधार पर 40 वर्षीय महिला, उसके पति भरत चौहान (45) और पड़ोसी राजा तिवारी (24) को गिरफ्तार कर लिया. 

अवैध संबंधों के चलते की गई हत्या 

चंदर ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि शशि शर्मा के कथित तौर पर उस महिला के साथ अवैध संबंध थे और इस कारण महिला के पति और पड़ोसी ने शशि शर्मा की हत्या की. उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है. तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है. 

10 दिन पहले भी सामने आया था ऐसा मामला

करीब 10 दिन पहले भी नोएडा से इसी तरह का मामला सामने आया था जिसमें एक किसान की हत्या की गई थी. भीकनपुर के जंगल में हुई किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में आरोपी मनोज शर्मा ने पुलिस को बताया था कि किसान ललित के साथ उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे. जिससे वो काफी नाराज था. इसलिए सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई थी. 

ये भी पढ़ें- 

Kanpur Crime: व्यापारी के बेटे की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या, ट्यूशन टीचर और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget