एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, आरोपी पर दर्ज हैं कई मुकदमें

UP Crime: नोएडा पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास एक देसी तमंचा, कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है. आरोपी के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं.

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश में बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है. गौतमबुद्धनगर जिले की पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में बदमाश जख्मी हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस बृहस्पतिवार रात एसई सिटी गोल चक्कर पर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी एक स्कूटी पर सवार तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुकने की बजाए तेज गति से भागने लगे. कठेरिया ने बताया कि शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया और मॉर्फेस सोसाइटी के पास उनकी स्कूटी फिसल कर गिर गई.

बदमाश ने की पुलिस टीम पर फायरिंग
उन्होंने बताया कि स्कूटी पर बैठे दो बदमाश मौके से भाग गए, जबकि एक बदमाश वहीं पर गिर गया और उसने अपने पास रखे अवैध हथियार से पुलिस पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी.कठेरिया ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई और पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश पवन के दोनों पैरों में लगी जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आरोपी पर दर्ज हैं 13 मुकदमें
उन्होंने बताया इसके दो साथी निशु उर्फ करण तथा शादाब उर्फ सद्दाम मौके से भाग गए हैं. कठेरिया ने बताया कि उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. अपर उपायुक्त ने बताया कि उक्त बदमाश के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है. उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी पर गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. उन्होंने बताया कि बदमाश के खिलाफ पूर्व में लूटपाट ,हत्या, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, चोरी, गैंगस्टर कानून समेत कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: Unnao News: यूट्यूब से ली ATM चोरी करने की ट्रेनिंग, पुलिस ने मशीन काटते वक्त दबोचे शातिर चोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
रामदेव के बयान पर AIMIM बोली- 'नकली घी नहीं बिक रहा तो सपा-BJP के लिए माहौल बना रहे'
रामदेव के बयान पर AIMIM बोली- 'नकली घी नहीं बिक रहा तो सपा-BJP के लिए माहौल बना रहे'
यूपी में चार नए लिंक एक्सप्रेस, इन जिलों को होगा फायदा, 17, 542 करोड़ होंगे खर्च
यूपी में चार नए लिंक एक्सप्रेस, इन जिलों को होगा फायदा, 17, 542 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget