एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में पार्किंग माफियाओं पर लगेगी लगाम, ऐप के जरिए पार्किंग स्पेस की होगी बुकिंग

Parking Through App Now: नोएडा में अब पार्किंग स्पेस की बुकिंग ऐप के जरिए होगी. इस ऐप की मदद से पार्किंग माफियाओं पर लगाम लगाई जा सकेगी.

Noida News: पार्किंग माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए नोएडा प्राधिकरण एक ऐप लाया है, जिसके तहत पार्किंग स्पेस की बुकिंग हो सकेगी. यह ऐप नोएडा के सभी पार्किंग स्पेस के लिए काम करेगा और प्राधिकरण जल्द ही इसके लिए एक पार्किंग बुकिंग सिस्टम ऐप विकसित कर रही है. इस ऐप की मदद से पार्किंग माफियाओं पर लगाम लगाई जा सकेगी, इसके साथ ही अवैध पार्किंग जो होती है उसकी समस्या से निजात भी पाया जा सकेगा और पार्किंग के नाम पर जो राजस्व चोरी की जाती है उस पर भी रोक लग सकेगी.

कैसे काम करेगा ऐप

इस ऐप के बारे में जानकारी देते हुए प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि पार्किंग स्पेस का यह ऐप भी अन्य किसी आपकी तरह ही काम करेगा. इसके लिए वाहन चालक को मोबाइल में ऐप डाउनलोड करना होगा जिसके बाद मोबाइल से लॉगइन करना होगा, इसके बाद ओटीपी के माध्यम से वह सुनिश्चित कर सकता है कि उसी का मोबाइल नंबर है या नहीं, वहीं इस ऐप से कई वाहनों को कंट्रोल किया जा सकेगा. ऐप के वलेट में प्रीपेड बैलेंस होगा और पार्किंग से वाहन के बाहर आने के बाद ही पैसे अपने आप कट जाएंगे.

बिताए गए वक्त के हिसाब से कटेंगे पैसे

इस ऐप में खास बात यह भी होगी कि घंटे के हिसाब से पार्किंग के पैसे नहीं कटेंगे, बल्कि किसने पार्किंग में कितना वक्त बिताया उस हिसाब से उसके पैसे काटे जाएंगे. अगर किसी ने पार्किग में ज्यादा वक्त नहीं बिताया है, कुछ मिनट ही बिताए हैं तो उसके पैसे उस हिसाब से काटे जाएंगे जिससे आम आदमी की जेब पर पार्किंग का जो खर्च पड़ता है वह कहीं ना कहीं कम हो जाएगा. इसकी खास बात यह भी होगी कि इसके जरिए अवैध पार्किंग को रोका जा सकेगा. अगर ठेकेदार तय जगह की जगह दूसरी जगह गाड़ी खड़ी करने के लिए कहता है तो इसका सीधा नोटिफिकेशन चालक को दिख जाएगा, जिसके बाद वह अवैध पार्किंग से बच सकता है.

इस ऐप के माध्यम से पार्किंग करने वाले चालक और प्राधिकरण का सीधा सीधा कम्युनिकेशन होगा, चालक को एप में मैप पर पार्किंग स्पेस भी दिखाई देगा और यहां शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी होगी और इसकी निगरानी प्राधिकरण के अधिकारी किया करेंगे.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी की खोई हुई जमीन तलाशने रायबरेली पहुंच रहे हैं अखिलेश यादव, जानिए वहां कितनी मजबूत है सपा

UP Election 2022: बीजेपी को हराने के लिए समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने कितने दलों से मिलाया है हाथ, यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget