एक्सप्लोरर

निक्की मामले में गिरफ्तार ससुर का पहला बयान, बताया वारदात के वक्त कहां था?

यूपी स्थित ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच मृतका के ससुर ने चौंकाने वाला दावा किया है.

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए 26 वर्षीय निक्की की कथित तौर पर हत्या के मामले में उसके ससुर और जेठ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने एक बयान में कहा कि आरोपियों की पहचान सतवीर भाटी (55) और रोहित भाटी (28) के रूप में हुई है, जिन्हें कासना पुलिस ने एक गुप्त सूचना और खुफिया जानकारी के आधार पर सिरसा टोल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया.

उधर, सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तारी के बाद निक्की के ससुर ने कहा कि वारदात के वक्त वह घर पर नहीं था. वहीं मृतका की सास ने भी दावा किया है कि  सास बोल रही है वो किसी काम से बाहर गई थी.

इन बयानों के बाद अब पुलिस  CCTV और इलेट्रॉनिक सबूतों के जरिए सच्चाई का पता लगाने में जुटी है. CDR लोकेशन भी सबकी खंगाली जा रही है जिस से सच सामने आएगा कौन कौन कहां था.

Greater Noida: निक्की मर्डर केस में पति, जेठ, सास-ससुर समेत चारों आरोपी गिरफ्तार, जानें- अब तक क्या-क्या हुआ?

इन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज

निक्की का पति विपिन भाटी, जेठ रोहित, सास और ससुर उन लोगों में शामिल हैं जिनका नाम प्राथमिकी में आरोपियों के रूप में दर्ज है. चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

चारों के खिलाफ 22 अगस्त को कासना पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 61(2) (आजीवन कारावास या अन्य दंडनीय अपराध करने का प्रयास करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद से ही रोहित फरार था. इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में आक्रोश है.

निक्की को उसके पति विपिन भाटी और ससुराल वालों ने बृहस्पतिवार रात ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव स्थित उसके घर में कथित तौर पर पीटा और फिर आग लगा दी.

निक्की और उसकी बड़ी बहन कंचन दोनों की शादी एक ही परिवार में हुई थी. घटना के संबंध में कंचन द्वारा बनाए गए विचलित करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुए. एक वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा है कि निक्की को बाल पकड़कर घसीटा जा रहा है जबकि एक अन्य वीडियो क्लिप में उसे आग की लपटों में सीढ़ियों से नीचे उतरते और फिर गिरते हुए दिखाया गया है.

विपिन भाटी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था और बाद में रविवार को पुलिस हिरासत से भागने की कथित कोशिश के दौरान उसके पैर में गोली मार दी गई. उसकी मां दया (55) को भी उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि जब विपिन को सबूत इकट्ठा करने के लिए ले जाया जा रहा था तो उसने एक उप निरीक्षक की बंदूक छीन ली और अधिकारियों पर गोली चलायी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की.

इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है. निक्की के परिवार ने आरोप लगाया कि 2016 में शादी के बाद से ही निक्की को प्रताड़ित किया जा रहा था और ससुराल वालों की दहेज की मांग बढ़ती जा रही थी. परिवार ने कहा कि उन्होंने पहले ही बेटी के ससुराल वालों को एक स्कॉर्पियो एसयूवी, एक मोटरसाइकिल और सोने के आभूषण दिए थे, लेकिन बाद में वे 36 लाख रुपये नकद और एक लग्जरी कार देने की भी मांग करने लगे.

किससे हुई है निक्की की बड़ी बहन की शादी?

निक्की की बड़ी बहन कंचन की शादी विपिन के बड़े भाई रोहित से हुई है और वह इस घटना की गवाह है. उसने संवाददाताओं को बताया कि निक्की को उसके बेटे के सामने पीटा गया.

उसने पुलिस को यह भी बताया कि निक्की पर कथित तौर पर ज्वलनशील तरल पदार्थ डालकर आग लगा दी गई थी. पुलिस के अनुसार, दिल्ली के एक अस्पताल ले जाते समय निक्की की मौत हो गई.

मृतका के पिता भिखारी सिंह ने बताया कि उनकी दो बेटियों कंचन (29) और निक्की (26) की शादी 2016 में क्रमश: रोहित भाटी और विपिन भाटी से हुई थी. उन्होंने आरोप लगाया, 'तब से वे दोनों बेटियों को प्रताड़ित कर रहे थे और दहेज की मांग कर रहे थे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
Chamoli Tunnel Accident Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget