एक्सप्लोरर

नोएडा में तेज रफ्तार का कहर, अलग-अलग सड़क हादसे में 2 की मौत, तीन लोग घायल

UP News: नोएडा में देर रात हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं इन हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं. फिलहाल पुलिस कार्रवाई कर रही है.

Noida Road Accident: नोएडा थाना फेस-3 क्षेत्र में देर रात थाना फेस-3 क्षेत्र में हुए दो भीषण सड़क हादसों ने इलाके को दहला दिया. पहली घटना सेक्टर-65 के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने जानकारी दी कि मृतकों की पहचान विकास (21 वर्ष) और प्रियांशु (20 वर्ष) के रूप में हुई है. हादसा रात करीब 2 बजे हुआ, जब दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है. फिलहाल अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है, और मामला जांच में है.

पेड़ से टकराई बाइक
दूसरी घटना सेक्टर-70 में पेड़ से टकराई बाइक इसी रात सेक्टर-70 में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब बाइक सवार दो युवक, ललित मंगल (28 वर्ष) और कमल (27 वर्ष), तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल से संतुलन खो बैठे और एक पेड़ से टकरा गए. दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. पहले उन्हें सेक्टर-71 के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उन्हें फरीदाबाद के एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है.

एक महिला भी हादसे की शिकार
थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य सड़क दुर्घटना में मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है और संबंधित कानूनी कार्रवाई की जा रही है. तेज रफ्तार और लापरवाही से हो रही इन घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: कुएं में जहरीली गैस से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, अंदर गए और फिर...

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget