एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में हर पांचवें मरीज को है फेफड़े और पेट की परेशानी, स्वास्थ्य मेले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Gautam Buddh Nagar: गौतमबुद्धनगर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें पता चला है कि जिले में हर पांचवें मरीज को फेफड़े और पेट की परेशानी है.

Noida News: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले की शुरुआत की है, जिसके तहत हर जिले में रविवार के दिन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है और मेले में जिले के तमाम स्वास्थ्य केंद्रों पर लोग जांच और उपचार करवाने जाते है. इसी कड़ी में दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर जिले में भी हर रविवार को इसका आयोजन किया जाता है. 26 जून को भी जिले के 33 स्वास्थ्य केंद्र जिसमें शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र शामिल है. यहां मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य मेले के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मेले में जांच करवाने और उपचार के लिए कुल 1934 लोग पहुंचे थे, जिसमें से हर पांचवें मरीज को फेफड़ों और पेट से जुड़ी बीमारी थी और इन मरीजों में 22% बच्चे शामिल थे.

कोरोना संक्रमितों को है सांस की परेशानी
आरोग्य स्वास्थ्य मेले को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि इस मेले में आए हर पांचवें मरीज को या तो सांस की परेशानी है या उन्हें पेट की परेशानी है, सांस की तकलीफ ज्यादातर उन लोगों में सामने आई जिन्हें पहले कोरोना हो चुका है या जो कोरोना संक्रमित थे और अब उसका संक्रमण  उनके फेफड़ों तक पहुंच गया है. उन्होंने बताया कि मेले में कुल 59 डॉक्टर और 163 पैरा मेडिकल स्टाफ शामिल थे, वहीं 1934 मरीजों में महिलाओं कि भी बराबरी की भागीदारी शामिल थी, क्योंकि 1934 लोगों में 770 पुरुष लाभार्थी, वहीं 738 महिलाएं, और 426 बच्चे अपनी जांच करवाने पहुंचे थे.

इन बीमारियों से ग्रसित निकले लोग
स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक मेले में सांस की तकलीफ से परेशान 371 लोगों ने डॉक्टरों से परामर्श लिया और अपनी जांच करवाई, वहीं 387 यानी सबसे ज्यादा लोग पेट की गैस से परेशान होकर डॉक्टरों के पास पहुंचे. दरअसल जिन लोगों को पहले कोरोना हो चुका है उन्हे अब भी कई बार सांस की तकलीफ होती है, जिसकी वजह से परेशान होकर वो डॉक्टर के पास पहुंचे थे. इसके अलावा मेले में 353 लोग स्किन की परेशानी, 33 लोग मधुमेह, 33 बुखार, 30 हाइपरटेंशन और अन्य बीमारियों कि जांच करवाने 700 लोग पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें:-

Prayagraj News: चेस ओलंपियाड की रिले टॉर्च लेकर प्रयागराज पहुंचे शतरंज खिलाड़ी, जोरदार स्वागत के बाद वाराणसी रवाना

Bareilly News: बरेली में फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रही थी बांग्लादेशी महिला, बॉर्डर पर चेंकिग के दौरान हुआ खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget