एक्सप्लोरर

Noida Metro: नोएडा मेट्रो विस्तार को मिली रफ्तार, बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक चलेगी एक्वा लाइन

Noida Metro News: बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनने वाला मेट्रो कॉरिडोर कुल 11.56 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 8 स्टेशन प्रस्तावित हैं. 1 लाख से 1.25 लाख यात्रियों के इस रूट से सफर करने का अनुमान है.

नोएडा में मेट्रो यात्रियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है. बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) द्वारा एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार की योजना को केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय से हरी झंडी मिलने की संभावना है. इस परियोजना पर अनुमानित 2254.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

वहीं गुरुवार को एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक लोकेश एम ने दिल्ली में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में प्रेजेंटेशन दिया. करीब एक घंटे तक चले इस प्रजेंटेशन में उन्होंने प्रस्तावित कॉरिडोर की उपयोगिता, यात्री संभावनाएं और आर्थिक व तकनीकी पहलुओं को प्रस्तुत किया.

मंत्रालय से मिले सकारात्मक रुख के आधार पर संभावना जताई जा रही है कि आगामी सप्ताह में मंजूरी संबंधी पत्र मिल सकता है. इसके बाद टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर निर्माण कार्य को गति दी जाएगी.

11.56 किलोमीटर होगा यह कॉरिडोर

बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनने वाला यह मेट्रो कॉरिडोर कुल 11.56 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें कुल 8 स्टेशन प्रस्तावित हैं – जिनमें बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, पंचशील बालक इंटर कॉलेज और सेक्टर-142 शामिल हैं.

इस मार्ग के तैयार हो जाने के बाद रोजाना लगभग 1 लाख से 1.25 लाख यात्रियों के इस रूट से सफर करने का अनुमान है.

ब्लू लाइन और एक्वा लाइन बेहतर इंटरकनेक्टिविटी

प्रस्तावित विस्तार न केवल नोएडा के भीतरी क्षेत्रों को मेट्रो से जोड़ेगा, बल्कि बॉटेनिकल गार्डन स्टेशन के माध्यम से ब्लू लाइन (दिल्ली मेट्रो) और एक्वा लाइन को भी बेहतर इंटरकनेक्टिविटी प्रदान करेगा. इससे रोजाना लाखों यात्रियों को कनेक्टिविटी के नए विकल्प मिलेंगे और सड़कों पर ट्रैफिक दबाव भी कम होगा.

पांच साल पहले डीपीआर तैयार

गौरतलब है कि इस रूट की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) लगभग पांच वर्ष पूर्व ही तैयार कर ली गई थी, लेकिन अब जाकर इसे केंद्र सरकार की मंजूरी की ओर अग्रसर किया गया है. यह विस्तार नोएडा के शहरी विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

नोएडा में मेट्रो विस्तार की यह परियोजना यातायात सुगमता, पर्यावरण संरक्षण और शहरी कनेक्टिविटी की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक की यात्रा अब और अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और तेज़ होगी, जिससे नोएडा के लाखों नागरिकों को लाभ मिलेगा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget