एक्सप्लोरर

बाराबंकी: महिला सिपाही विमलेश पाल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, कातिल पति को किया गिरफ्तार

UP News: बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिन्दौरा के पास खेत में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था. जिसकी पहचान महिला आरक्षी विमलेश पाल के रूप में हुई थी.

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना मसौली क्षेत्र कल खेत में मृत पाई गई महिला आरक्षी विमलेश पाल हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. स्वाट, सर्विलांस व थाना मसौली की संयुक्त पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी पति इंद्रेश मौर्या को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड, मृतका का पर्स और घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है. मृतका की बहन पूजा पाल की तहरीर पर थाना मसौली में आरोपी इंद्रेश मौर्या के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था.

बता दें कि मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिन्दौरा के पास खेत में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था. जिसकी पहचान महिला आरक्षी विमलेश पाल के रूप में हुई थी, जो जनपद सुल्तानपुर के थाना जय सिंहपुर क्षेत्र की रहने वाली थी. वह वर्तमान में सुबेहा थाने में तैनात थी और लोधेश्वर महादेवा में ड्यूटी कर रही थी.

आरोपी पर पहले रेप और धमकी का केस भी हुआ था दर्ज

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका विमलेश और आरोपी इंद्रेश के बीच 2017 से प्रेम संबंध थे. विमलेश शादी का दबाव बना रही थी लेकिन इंद्रेश ने इनकार कर दिया. इसी दौरान जबरन शादी के चलते कोतवाली नगर में विमलेश की शिकायत पर रेप और धमकी का केस दर्ज हुआ.

शादी तो कर ली, लेकिन साथ रखने से करता था इनकार

इसके बाद आरोपी ने आर्य समाज मंदिर में शादी तो कर ली, लेकिन साथ रखने से इनकार करता रहा. पैसों का लेनदेन, लोन और बढ़ती तकरार ने विवाद को और गहरा कर दिया. आरोपी ने महिला से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रच डाली. 27 जुलाई को आरोपी समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के बहाने लखनऊ आया और वहीं से अपनी कार लेकर बाराबंकी के भयारा पहुंचा. उसे विमलेश की ड्यूटी का समय पता था और मौका देखकर आरोपी ने विमलेश को खेत की ओर बुलाया और बिन्दौरा पुल के पास पीछे से लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी.

खुद को निर्दोष दिखाने के लिए मृतका को बार-बार कर रहा था कॉल

इस हत्या के बाद आरोपी देर रात लखनऊ होते हुए सुल्तानपुर लौट गया और खुद को निर्दोष दिखाने के लिए मृतका को बार-बार कॉल करता रहा. पुलिस ने डिजिटल और मैन्युअल इंटेलिजेंस के जरिये अभियुक्त की लोकेशन ट्रैक की और 31 जुलाई को भयारा रोड स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री के पास से उसे दबोच लिया. उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई रॉड, मृतका का पर्स और कार बरामद हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget