एक्सप्लोरर

Greater Noida News: मेडिकल विभाग की टीम ने की औचक छापेमारी, जेवर के दो दुकानों से लिए चार नमूने

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में मेडिकल स्टोरों पर मेडिकल विभाग की तरफ से औचक छापेमारी की गई जिसमें जेवर के दो दुकानों से चार दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए हैं.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला औषधि विभाग ने बुधवार को जेवर क्षेत्र में औचक छापेमारी की. इस दौरान औषधि निरीक्षक जय सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने कई मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया और वहां बिक रही दवाओं की गुणवत्ता की जांच की. औषधि विभाग द्वारा मारे गए इस अचानक छापेमारी से इलाके के मेडिकल स्टोरो संचालकों में हड़कंप मच गया.

निरीक्षण के दौरान जेवर के टप्पल रोड स्थित दो प्रमुख मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की जिसमें सिद्धार्थ मेडिकल स्टोर और सैफी मेडिकल स्टोर को जांच के दायरे में लिया गया. यहां से दो-दो दवाओं के नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें आगे की जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है. दवाओं के सैंपल संदिग्ध प्रतीत होने पर उनकी गुणवत्ता और मानकों की पुष्टि आवश्यक मानी गई. अगर दवाओं की गुणवत्ता में कमी या किसी भी तरह की कोई खामी पाई गई तो मेडिकल स्टोरों और उनके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

अधिकारी ने दी जानकारी
औषधि निरीक्षक जय सिंह ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाजार में बिकने वाली दवाएं पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी और मानक अनुरूप हों. यदि प्रयोगशाला जांच में दवाएं अमानक पाई जाती हैं, तो संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल टीम द्वारा दवाओं के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं जहां से रिपोर्ट आने के बाद ही टीम की तरफ से कोई कठोर कार्रवाई की जाएगी.

इस छापेमारी से क्षेत्र के मेडिकल कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. प्रशासन की यह कार्रवाई जनता की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है. औषधि विभाग का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि कोई भी नकली या घटिया दवाएं लोगों तक न पहुंच सकें. प्रशासन द्वारा की गई इस सख्ती को लेकर आमजन ने भी राहत की सांस ली है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget