एक्सप्लोरर

नोएडा में विवाहिता का धर्मांतरण कर जबरन निकाह कराया, एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Noida Conversion: नोएडा में विवाहित महिला का अवैध धर्मांतरण कर जबरन निकाह कराने का मामला सामने आया है, पुलिस ने इसमें एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है.

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने एक विवाहित महिला का अवैध धर्मांतरण कराकर जबरन निकाह कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि निकाह कराने वाले काजी समेत दो अन्य आरोपितों की तलाश जारी है. 

मामला थाना थाना फेज-3 का है. यह कार्रवाई तब हुई जब पीड़िता के परिजनों ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की थी. आदेश के बाद पुलिस ने महिला को चेन्नई से बरामद किया और सोमवार को उसे अदालत में पेश किया. 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य आरोपी राजा मियां उर्फ एहसान, उसके पिता बिस्मिल्ला और मां अनीशा बेगम शामिल हैं. पुलिस के अनुसार इन तीनों ने मिलकर महिला का जबरन धर्मांतरण कराया और फर्जी निकाहनामा तैयार करवा दिया. 

धर्मांतरण कर जबरन निकाह कराया

पीड़िता का विवाह वर्ष 2018 में कानपुर देहात के एक युवक से हुआ था और 2019 में उसने बेटे को जन्म दिया था. पति से अनबन के चलते वह 2021 में मायके आकर नोएडा सेक्टर-63 की एक फैक्ट्री में सिलाई का काम करने लगी. इसी दौरान उसकी मुलाकात गाजियाबाद के बहलोलपुर निवासी राजा मियां से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं.

पिछले महीने रक्षाबंधन के बाद महिला अचानक लापता हो गई. परिवारवालों ने राजा मियां पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का शक जताया. पुलिस की प्रारंभिक निष्क्रियता से नाराज परिवार ने 22 अगस्त को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई और 5 सितंबर को महिला को चेन्नई से बरामद कर लिया. 

पुलिस की जांच में सामने आया कि 1 मई को राजा मियां के घर पर काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन ने जबरन निकाह की रस्में पूरी कराई थीं, जबकि महिला का अपने पति से अब तक तलाक भी नहीं हुआ था.

तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना फेज-3 पुलिस ने मुख्य आरोपी राजा मियां सहित तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, निकाह कराने वाले काजी और एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Ram Mandir: अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर को निहारती गिलहरी की मूर्ति स्थापित, रामायण से जुड़ी है कहानी

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget