एक्सप्लोरर

Noida: पीएम मोदी के साथ अपनी एडिटिड फोटो दिखाकर बनाता था भौकाल, शातिर ठग को STF ने किया गिरफ्तार

UP News: आरोपी मोहम्मद काशिफ के सोशल मीडिया पोस्ट से प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री के लंच का निमंत्रण पत्र, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह का पोस्ट किया हुआ मिला है.

Uttar Pradesh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों का फोटो एडिट कर अपने साथ सोशल मीडिया पर लगाकर भौकाल दिखाकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर ठग को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि, यह ठग लोगों को सरकारी ठेका व नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था. आरोपी केन्द्र व राज्य सरकारों में अपनी गहरी पैठ होने का झांसा देता था. आरोपी के पिता जहीर अहमद एक न्यूज चैनल के मालिक थे, जिसे घाटा होने पर बंद कर दिया था. इस मामले में नोएडा एसटीएफ के एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि, अभिसूचना विभाग और आलाधिकारियों से जानकारी मिली थी कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं की फोटो एडिट कर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी दो साल से नोएडा में सक्रिय है.

इसके बाद से एसटीएफ आरोपी की तलाश में जुटी थी. एसटीएफ ने बुधवार को आरोपी मोहम्मद काशिफ को सूरजपुर पुलिस के सहयोग से घंटा चौक के समीप से गिरफ्तार किया. पूछताछ में पता चला कि वह दिल्ली के रमेश पार्क लक्ष्मी नगर का रहने वाला है, जो इन दिनों नोएडा सेक्टर-107 स्थित ग्रेट वेल्यू अपॉर्टमेंट में रह रहा है. पुलिस ने आरोपी काशिफ के पास से एक मर्सिडीज कार और एक मोबाइल भी बरामद किया है. आरोपी ने बताया कि धोखाधड़ी से एकत्रित की गई रकम उसने अपनी दो कंपनियों के खाते में और अपनी दोस्त तनु के खाते में भेजी है. वहीं अब एसटीएफ आरोपी के खातों में भेजी गई रकम की डिटेल जुटाने का प्रयास कर रही है.

इन मंत्रियों के नाम पर की थी ठगी
आरोपी मोहम्मद काशिफ से बरामद मोबाइल में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं के साथ कई पोस्ट और रील मिली हैं. इनमें अधिकांश फोटो एडिट किए हुए थे. पुलिस को मोहम्मद काशिफ के सोशल मीडिया पोस्ट से प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री के लंच का निमंत्रण पत्र, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह और दिल्ली पुलिस कमिश्नर के रिसेप्शन का निमंत्रण पत्र पोस्ट किया हुआ मिला है. यह सभी पोस्ट फर्जी और एडिट किए हुए थे. 

ये भी पढ़ें-

Atiq Ahmed Case: प्रयागराज में अतीक अहमद की कब्र पर कांग्रेस नेता ने रख दिया तिरंगा, अब हुई ये कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget