एक्सप्लोरर

Noida: डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद ब्लड बैंकों में गहराया जंबो किट का संकट

नोएडा में डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ब्लड बैंकों में जंबो किट का संकट गहरा गया है. ऐसे में एबीपी गंगा ने ब्लड बैंकों में जाकर जंबो किट को लेकर बात की.

नोएडा में डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ब्लड बैंकों में जंबो किट का संकट गहरा गया है. यही वजह है कि एबीपी गंगा की टीम ने नोएडा के ब्लड बैंकों में जाकर जंबो किट की स्थिति का जायजा लिया और वहां के मैनेजर से बात कर किट की वर्तमान स्थिति के बारे में बात की. बात करने पर पता चला कि बढ़ती डिमांड को देखकर कंपनियों ने निर्माण में तेजी लाई है, जिससे इस किट का संकट धीरे धीरे काम हो रहा है. 

हालांकि, नोएडा के ब्लड बैंक को में जंबो किट की क्या स्थिति है इस बारे में जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. इसके लिए आप सीएमएस से बात करें. वहीं, डेंगू को लेकर बताया कि जिले में अब तक 273 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं, जिनका उपचार चल रहा है. पिछले चौबीस घंटों में 17 डेंगू के मरीज सामने आये हैं.

इसके बाद एबीपी गंगा की टीम नोएडा जिला अस्पताल पहुंची और ब्लड बैंक में बात की. उन्होंने बताया कि उनके यहां जंबो किट की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनके पास प्लेटलेट्स लेने का लाइसेंस नही है. एबीपी गंगा की टीम इसके बाद ब्लड बैंकों में पहुंची जहां पर जंबो किट के बारे में जानने की कोशिश की. निजी ब्लड बैंकों ने बताया कि जंबो किट का संकट पहले काफी ज्यादा था लेकिन अब धीरे-धीरे जैसे डिमांड बढ़ रही है, उस हिसाब से कंपनियां सप्लाई कर रही हैं. यही वजह है कि पहले की स्थिति में अब जंबो किट उनके पास ज्यादा तादात में पहुंच रही है. इसलिए जंबो किट का संकट धीरे-धीरे कम होता जा रहा है.

रोटरी नोएडा ब्लड सेंटर के मैनेजर ने दी ये जानकारी 

बातचीत के दौरान रोटरी नोएडा ब्लड सेंटर के मैनेजर राज ने बताया कि इस किट को वो स्टोर कर के नहीं रख सकते इसलिए अचानक से डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से किट की डिमांड बढ़ गई, जिससे इस चीज का संकट गहरा गया. लेकिन जब कंपनियों ने इस किट की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाई तो अब धीरे-धीरे किल्लत कम हो रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इस किट की किल्लत पूरी तरह से जिले में खत्म हो जाएगी.

हालांकि एबीपी गंगा ने किट का कैसे इस्तेमाल होता है इसका भी जायजा लिया और देखा कि ब्लड बैंक कैसे इस किट के जरिए ब्लड से प्लेटलेट्स निकालते हैं. आपको बता दें कि इस किट को सिंगल डोनर प्लेटलेट्स किट भी बोलते हैं. इस किट का सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल होता है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget