एक्सप्लोरर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग, जानें कब शुरू होगा ट्रायल

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी किरण जैन ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए इंडिगो और अकाशा एयरलाइन से करार (MOU) भी हो गया है.

Noida International Airport News: उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले गौतमबुद्ध नगर का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जल्द ही उड़ान भरने के लिए तैयार हो जायेगा. हर किसी के मन में यही सवाल है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम किस गति से चल रहा है और कब तक ट्रायल शुरू होगा, कब उड़ान भरी जायेगी. एबीपी न्यूज आपको हर वो जानकारी देगा जिसकी आप इच्छा रखते हैं. इसके साथ ही ये भी बतायेगा कि कब तक ट्रायल शुरू होगा और कब इस नोएडा इंटरनेशन एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरी जाएगी. 

दरअसल सबसे पहले हम आपको बताते है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का डिजाइन क्या है. ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी के द्वारा इस एयरपोर्ट को तैयार किया जा रहा है. नोएडा एयरपोर्ट 1334 हेक्टेयर में तैयार हो रहा है और इसमें दो रनवे होंगे. यात्रियों के लिए यमुना एक्सप्रेस वे की तरफ से एंट्री मिलेगी और पीछे की तरफ से कॉमर्शियल वाहनों के आने का मार्ग बनाया जा रहा है. एयरपोर्ट के चारों तरफ ग्रीन बेल्ट होगा और यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जायेगा. 

इस एयरपोर्ट को 4 फेस में तैयार किया जायेगा जिसका कॉन्ट्रेक्ट ज्यूरिख के साथ 40 सालों का किया गया है. पहला फेस अप्रैल 2025 में शुरू हो जाएगा जिसमें 12 मिलियन का लक्ष्य रखा गया है. वहीं दूसरे फेस में 30 मिलियन और तीसरे में 50 मिलियन के बाद चौथे फेस में 70 मिलियन यानी 7 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य पूरा कर इस एयरपोर्ट को उत्तर प्रदेश सरकार (NIAL) को हैंड ओवर कर दिया जायेगा.

इंडिगो और अकाशा एयरलाइन से हुई करार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी किरण जैन ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए इंडिगो और अकाशा एयरलाइन से करार (MOU) भी हो गया है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिसंबर 2024 में ट्रायल होगा और अप्रैल 2025 में इस एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरी जाएगी. नोएडा एयरपोर्ट के लिए एयरोड्रोम लाइसेंस भी अप्लाई हो गया है. बता दें एक रनवे 4 किलोमीटर बनकर तैयार हो चुका है, जिस पर अप्रैल 2025 में पहली उड़ान भरी जाएगी.  

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिसंबर में होगा ट्रायल

बता दें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बनाने में करीब 8 हजार लोगों को लगाया गया है जिसमें लेबर और इंजीनियर साथ साथ अधिकारी भी शामिल हैं. नोएडा एयरपोर्ट को तैयार करने में युद्ध स्तर पर काम हो रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार तय समय में ट्रायल शुरू हो जाएगा. क्योंकि ये ट्रायल सितंबर में होना था लेकिन कार्य में देरी होने के कारण ये ट्रायल अब दिसंबर में होगा.

कलिविरेशन लैंडिंग हुई पूरी

यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण सीईओ अरुण वीर सिंह ने बताया कि हमारा रनवे तैयार हो गया है और कल नवरात्रि में ही हमारी पहली (कलिविरेशन लैंडिंग) लैंडिंग हो गई  है. यह लैंडिंग पूरी तरह से सफल रही. यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण सीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी 25 डोमेस्टिक और 3 इंटरनेशनल फ्लाइट बुक हो चुकी हैं, जिनका ट्रायल 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक होगा और उम्मीद है मार्च लास्ट तक हम उड़ान भरना शुरू कर देंगे. क्योंकि हमारे उड़ान की अंतिम तारीख 17 अप्रैल 2025 है. 

ग्राउंड रेलवे  के साथ मिलेगी रैपिड रेल की सुविधा

सीईओ अरुण वीर सिंह ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ETC) कंप्लीट हो गया है ट्रमिनल की छत का काम रह गया है वो भी जल्द पूरा हो जायेगा. इस एयरपोर्ट में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए भारत रेलवे कि मदद से एयरपोर्ट के अंदर ही अंदर ग्राउंड रेलवे  के साथ रैपिड रेल, मेट्रो और बुलेट ट्रेन की सुविधा होगी जो इस एयरपोर्ट को और एयरपोर्ट से अलग दिखता है. 

यूपी का 40 से 50 प्रतिशत रेवेन्यू देगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 
 
अरुण वीर सिंह ने बताया कि विकास के लिहाज से भी ये एयरपोर्ट खास होगा क्योंकि 8 साल बाद उत्तर प्रदेश सरकार को प्रति यात्री 400.97 रुपये मिलेंगे जो एक साल में लाखों करोड़ों में होगा. रेवेन्यू के लिहाज से करीब 40 से 50 प्रतिशत रेवेन्यू सिर्फ नोएडा एयरपोर्ट देगा जो विकास के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगा. माना जा रहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चालू होने से न सिर्फ दिल्ली एयरपोर्ट पर लोड कम होगा बल्कि नोएडा एनसीआर में विकास को एक नहीं उड़ान भी मिलेगी.

अखिलेश यादव को JPNIC जाने से रोकने पर ओपी राजभर की प्रतिक्रिया, सुभासपा अध्यक्ष हैं चिंतित

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget