एक्सप्लोरर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे की सफाई में इस्तेमाल होगी क्लीनजेट मशीन, जानें क्या है खासियत

Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के इस फैसले से यह साफ हो गया है कि एयरपोर्ट आधुनिक तकनीक और पर्यावरण अनुकूल समाधानों को अपनाकर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा में कोई समझौता नहीं करना चाहता.

UP News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) ने हवाई पट्टी की सफाई और सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए बड़ी पहल की है. एयरपोर्ट ने देश की पहली स्वदेशी रनवे रबर रिमूवल मशीन (RRM) को तैनात करने के लिए भारतीय एमएसएमई कंपनी Anlon Technology Solutions Limited के साथ करार किया है. यह मशीन पूरी तरह से भारत में तैयार की गई है और इसके जरिए रनवे से रबर तेल और पेंट के निशान हटाए जाएंगे वो भी बिना किसी रसायन के.

इस हाई-टेक मशीन को Eicher Pro 6028 चेसिस पर बनाया गया है और इसमें Bharat Stage-VI मानकों वाला शक्तिशाली इंजन लगा है. साथ ही इसमें कैट C9.3B इंजन और एक शक्तिशाली Hammelmann हाई-प्रेशर पंप भी है जो अल्ट्रा हाई प्रेशर पानी की धार से रनवे की गहराई से सफाई करता है. 100% केमिकल-फ्री क्लीनिंग मशीन रबर के टुकड़े पेंट के निशान और तेल को केवल पानी के दबाव से हटाती है, जिससे रनवे साफ और स्किड-फ्री रहता है. यह पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है.

हाई क्षमता मशीन हर घंटे 800 से 1100 वर्ग मीटर की सफाई कर सकती है और एक बार में 4 घंटे तक लगातार काम करने की क्षमता रखती है. इसमें 8000 लीटर का साफ पानी और गंदगी का टैंक है. फुली इंटीग्रेटेड सिस्टम इसमें एक स्मार्ट सक्शन सिस्टम है जो पानी रबर और तेल को वहीं से खींच लेता है जहां सफाई हो रही है. इससे रनवे तुरंत इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है.

ऑपरेटर की सुविधा एसी केबिन मल्टी-कैमरा सिस्टम और 12 इंच की स्क्रीन से ऑपरेटर को पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने में आसानी होती है. इसमें एक महीने तक की रिकॉर्डिंग सेव रहती है. तेज और आसान संचालन इमरजेंसी में मशीन को तुरंत हटाया जा सकता है और इसका मॉड्यूलर डिज़ाइन सफाई हेड को हटाने व ट्रांसपोर्ट में आसान बनाता है.

दिल्ली-एनसीआर को देश-दुनिया से जोड़ेगा यह एयरपोर्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के इस फैसले से यह साफ हो गया है कि एयरपोर्ट आधुनिक तकनीक और पर्यावरण अनुकूल समाधानों को अपनाकर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा में कोई समझौता नहीं करना चाहता. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर को देश-दुनिया से जोड़ेगा.

PPP मॉडल पर बनाया जा रहा है एयरपोर्ट

यह एयरपोर्ट भारतीय मेहमाननवाज़ी और स्विस तकनीक का संगम होगा. इसका विकास Zurich Airport International AG की 100% स्वामित्व वाली कंपनी Yamuna International Airport Pvt. Ltd. के जरिए किया जा रहा है. एयरपोर्ट अक्टूबर 2021 से 40 वर्षों के लिए सरकार के साथ पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर बनाया जा रहा है. पहले चरण में इसकी क्षमता 1 रनवे और 1 टर्मिनल के साथ 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget