एक्सप्लोरर

Noida Crime News: नोएडा पुलिस ने सुलझाई तांत्रिक की हत्या की गुत्थी, वशीकरण में किया था मर्डर, 5 आरोपी गिरफ्तार

UP News: थाना बिसरख पुलिस ने तांत्रिक की हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में साजिशकर्ता समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आगे की कार्रवाई कर रही है.

सेंट्रल नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से दो को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है. पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल कार, धारदार दांती, अवैध तमंचा, कारतूस और मृतक का मोबाइल बरामद किया है.

जानकारी के मुताबिक, यह मामला 2 अगस्त 2025 का है, जब रोजा जलालपुर निवासी तांत्रिक नरेश प्रजापति का शव बुलंदशहर जिले के नरसैना थाना क्षेत्र की नहर किनारे मिला था. शव मिलने के बाद परिजनों ने बिसरख थाने में केस दर्ज करावाया था. तांत्रिक कई दिनों से लापता था, शव मिलने से परिजन नाराज थे. तांत्रिक के शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी. 

आरोपी ने इस वजह से की थी हत्या

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि नरेश प्रजापति का गांव के ही प्रवीण शर्मा से विवाद चल रहा था. आरोप है कि मृतक तांत्रिक नरेश ने वशीकरण कर प्रवीण की पत्नी को अपने वश में कर लिया था, जिससे वह घर छोड़कर चली गई. इससे आहत प्रवीण ने अपने परिचित सुनील कुमार के जरिए तांत्रिक नरेश क हत्या की साजिश रच डाली. बदले में हत्यारों को गाजियाबाद की वेव सिटी में 100-100 गज के प्लॉट और लग्जरी कार देने का लालच दिया.

इसके बाद लालच में आए सुनील ने अपने साथियों नीरज, सौरभ, अंकित और प्रवीण मावी को साथ मिलाया. योजना के तहत इनके द्वारा 2 अगस्त को आरोपियों ने मृतक तांत्रिक नरेश को पूजा पाठ के बहाने कार में बैठाया, रास्ते में गमछे से गला घोंटा और बुलंदशहर की नहर किनारे ले जाकर धारदार दांती से कई वार कर हत्या कर दी. इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया और पहचान से जुड़े दस्तावेज व मोबाइल फेक दिए.

पुलिस को देख बदमाशों ने की भागने की कोशिश

दूसरी ओर मामले की जांच में जुटी थाना बिसरख पुलिस 14 अगस्त की रात को एसकेएस वर्ल्ड स्कूल, चिपियाना बुजुर्ग के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी. तभी एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन उसमें बैठे लोग पुलिस को देख गाड़ी भगाने लगे. पुलिस पीछा करते हुए चिपियाना स्थित सुपरकास्ट फैक्ट्री की ओर पहुंची, जहां दूसरी टीम को सामने देखकर बदमाशों की कार डिवाइडर से टकरा गई.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल

खुद को घिरा देख आरोपी कार से उतरकर पुलिस पर फायरिंग करने लगे. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीन को कॉम्बिंग के बाद दबोच लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में नीरज, सौरभ, अंकित, सुनील कुमार और प्रवीण मावी शामिल हैं.

पुलिस आरोपियों पर कर रही कार्रवाई

इस बावत, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि, हत्या में शामिल सभी पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. वारदात में प्रयुक्त हथियार, कार और अन्य सबूत बरामद किए गए हैं. आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाही ईदगाह बदले 20 एकड़ जमीन, फलाहारी महाराज ने मुस्लिम पक्ष को दी पेशकश
शाही ईदगाह बदले 20 एकड़ जमीन, फलाहारी महाराज ने मुस्लिम पक्ष को दी पेशकश
IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget