एक्सप्लोरर

गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में मिला कोरोना का पहला केस, 55 वर्षीय महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

UP Covid Case: सीएमओ ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि मरीज को बुखार या सांस लेने की समस्या हो रही है, वो अपना कोविड का टेस्ट जरूर कराएं. अब तक उत्तर प्रदेश में करीब 5 कोरोना के मरीज की पुष्टि हुई है.

Covid Case in Noida: एक बार फिर से देश में कोरोना के केस मिलने शुरू हो गए हैं. ऐसे में कई राज्यों के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के केस मिलने लगे हैं. बीते दिन गाजियाबाद में कोविड पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद आज नोएडा शहर में भी कोरोना का पहला मरीज मिला है.

नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर में कोरोना संक्रमण से पीड़ित पहला मरीज मिला है. नोएडा के सेक्टर 110 का निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कोरोना के लक्षण होने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती किया था, जिसमें महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सीएमओ नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की, जिला का पहला कोरोना का केस सामने आया है, मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है.

कोविड को लेकर सीएमओ ने जारी की एडवाइजरी
सीएमओ नरेंद्र कुमार ने कहा कि, कोविड से संक्रमित मरीजों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है. जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है. इसके साथ ही सभी अस्पतालों पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन के स्टॉक और बेड की व्यवस्था करने की भी सूचना दे दी गई है. इसके साथ ही ये एडवाइजरी भी जारी की गई है कि जिस भी मरीज को बुखार या सांस लेने की समस्या हो रही है, वो अपना कोविड का टेस्ट जरूर कराएं. अब तक उत्तर प्रदेश में करीब 5 कोरोना के मरीज की पुष्टि हुई है.

कोविड 19 के नए उप  वेरिएंट JN.1 को लेकर बुधवार को सीएम योगी ने समीक्षा बैठक की. इस बैठक में उन्होंने कहा कि, वर्तमान में प्रदेश में कोविड संक्रमण को लेकर डरने वाली बात नहीं है. लेकिन वैश्विक स्तर को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत है. सीएम योगी ने साफ शब्दों में कहा कि, कोविड 19 को लेकर केंद्र सरकार की ओर से अभी कोई नई एडवाइजरी जारी नहीं हुई है. लेकिन थाईलैंड, सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशों में कोविड के उप वेरिएंट को लेकर प्रदेश में सतत निगरानी रखना बेहद जरूरी है. 

यह भी पढ़ें- 'माफिया की पकड़ में प्रयागराज मेडिकल', इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्यों की ये टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव के रिजल्ट से अखिलेश हैं गदगद, वाराणसी और आगरा में दर्ज की जीत
यूपी एमएलसी चुनाव के रिजल्ट से अखिलेश हैं गदगद, वाराणसी और आगरा में दर्ज की जीत
सपा के जीते MLC बीजेपी में होंगे शामिल? मतगणना के बीच BJP विधायक का बड़ा दावा
सपा के जीते MLC बीजेपी में होंगे शामिल? मतगणना के बीच BJP विधायक का बड़ा दावा
गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी क्यों हैं पीछे? अखिलेश के फैसले से बिगड़ा सपा का पूरा गणित!
गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी क्यों हैं पीछे? अखिलेश के फैसले से बिगड़ा सपा का पूरा गणित!
UP MLC चुनाव में सपा से जीतने वाले नेताओं से अखिलेश यादव ने किया बड़ा वादा, कहा- हम आएंगे
UP MLC चुनाव में सपा से जीतने वाले नेताओं से अखिलेश यादव ने किया बड़ा वादा, कहा- हम आएंगे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget