एक्सप्लोरर

Noida Corona Update: नोएडा में कोरोना की रफ्तार ने डराया, इस साल पहली बार 300 के पार पहुंचे एक्टिव केस

Noida Corona Case: स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 31 नए मरीज मिले और एक्टिव मामलों की संख्या 302 हो गई. जिनमें से 11 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं.

Noida Corona Active Cases: देश में एक बार फिर से कोरोना (Covid 19) के बढ़ते मामलों ने लोगों को डराना शुरू कर दिया है. यूपी में भी पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में दोगुनी रफ्तार से तेजी देखी गई है. सबसे ज्यादा मामले दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar), गाजियाबाद (Ghaziabad) और राजधानी लखनऊ (Lucknow) में देखने को मिल रहे हैं. वहीं गौतम बुद्ध नगर में कोविड 19 के ऐसे मरीजों की संख्या 300 के पार पहुंच गई है जिनका इलाज चल रहा है. जिसके बाद प्रशासन ने लोगों से आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है. 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने की तैयारियों का आंकलन करने के लिए यहां सेक्टर 39 में कोविड-19 के उपचार के लिए समर्पित एक अस्पताल में मंगलवार को एक मॉक ड्रिल निर्धारित है. स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार सुबह बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 31 नए मरीज मिले और उपचाराधीन मामलों की संख्या 302 हो गई जिनमें से 11 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि के दौरान जांच के लिए कुल 608 नमूने लिए गए.

लोगों को सावधान रहने की अपील

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे सेक्टर 39 स्थित कोविड अस्पताल में मॉक ड्रिल की जाएगी. जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा, ‘‘कोरोना को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन लोगों का सावधान रहना जरूरी है. लोगों को उचित दूरी बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने और बार-बार हाथ धोने जैसे एहतियाती कदम उठाने चाहिए.’’

डीएम मनीष वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, 'अधिक जांच के कारण मामलों की संख्या बढ़ी है, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम है और ये मरीज पहले से किसी न किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं.’’ दिल्ली से सटे गौतम बौद्ध नगर में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या एक पखवाड़े पहले 50 से कम थी.

ये भी पढ़ें-  Varanasi Nagar Nigam Chunav 2023: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कौन होगा मेयर उम्मीदवार, बीजेपी इस प्रत्याशी को देगी टिकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget