एक्सप्लोरर

नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, छापेमारी में 2-2 स्टोन क्रेशर और ट्रैक्टर बरामद

UP News: नोएडा शहर में लंबे समय से चल रहे अवैध स्टोन क्रेशर को लेकर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने छापेमारी कर मौके से 2 ट्रैक्टर और 2 स्ट्रोन क्रेशर बरामद किया है. अवैध स्टोन क्रेशर पर अब कार्रवाई की गई.

Illegal stone crushers in Noida: नोएडा शहर में लंबे समय से चल रही अवैध स्टोन क्रेशर पर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने छापेमारी करते हुए मौके से दो स्टोन क्रेशर सहित दो ट्रैक्टर को भी धर दबोचा है. लगातार शहर में चल रहे अवैध स्टोन क्रेशर केवल NGT के आदेश का उल्लंघन ही नहीं कर रहे है, बल्कि शहर की आबोहवा में प्रदूषण फैलाने और दूषित करने का काम भी कर रहे हैं.

नोएडा के सेक्टर 168 से दल्लुपुरा गांव के पास सैकड़ों की तादाद में अवैध स्टोन क्रेशर चलाए जा रहे हैं, जिनसे पत्थर की पिसाई का काम जाता है. यहां पर पत्थर पिसाई माफिया लंबे समय से खुले में इस काम को संचालित कर रहे हैं. जिससे लगातार शहर की आबोहवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है. नोएडा प्राधिकरण की सैकड़ों बीघा जमीन पर पत्थर पिसाई का कारोबार चल रहा था.

नोएडा प्राधिकरण की छापेमारी में 2 ट्रैक्टर और 2 स्टोन क्रेशर बरामद
उसी क्रम में नोएडा प्राधिकरण के CEO के आदेश पर वर्क सर्कल 9 ऑफिसर सतेंद्र गिरी ने अपनी टीम के साथ छापेमारी करी तो, वहां पर लगातार अवैध रूप से स्टोन क्रेशर चलते पाए गए, जिसके बाद मौके से प्राधिकरण की टीम से दो स्टोन क्रेशर और दो ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया है. साथ ही साथ उन लोगों को भी चिन्हित करने का काम किया जा रहा है, जो प्राधिकरण की जमीन पर अवैध रूप से स्टोन क्रेशर को संचालित कर रहे हैं.

वही दूसरी तरफ नोएडा प्राधिकरण द्वारा पहले भी लोकल थाना 142 में इस अवैध कारोबार की शिकायत कर जा चुकी है. लेकिन पुलिस भी अनदेखा करती आई है. नोएडा प्राधिकरण ने एक बार फिर से लिखित शिकायत करके इसकी जानकारी पुलिस को दी है. खनन विभाग की लापरवाही के चलते शहर की आबोहवा तो प्रदूषित हो ही रही है, साथ ही साथ सरकार के लाखों रुपये के राजस्व का भी नुकसान होता आ रहा है.

अवैध स्टोन क्रेशर पर नोएडा प्राधिकरण ने क्या कहा?
खनन विभाग का गंभीर आरोप है कि जिले में इतने लंबे समय से अवैध स्टोन क्रेशर चल रहे है, आखिर उन पर कार्यवाही क्यों नहीं होती? जबकि पत्थर पिसाई से लेकर अवैध खनन तक सब खनन विभाग के अंतर्गत आता है. लगातार जिले में हो रही इस तरह की अवैध गतिविधियां खनन विभाग पर सवाल खड़े कर रही है.

यह भी पढ़ें- Noida News: नोएडा वेस्ट गौर सिटी सेंटर की 16वीं मंजिल से युवक ने कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिसॉ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कटौती के आरोपों के बीच योगी सरकार का दावा- बिजली व्यवस्था सुचारु
यूपी में कटौती के आरोपों के बीच योगी सरकार का दावा- बिजली व्यवस्था सुचारु
2500 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर बीटेक और एमबीए अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
2500 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर बीटेक और एमबीए अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक भूमि को वैश्विक मानचित्र पर मिलेगी विशिष्ट पहचान
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक भूमि को वैश्विक मानचित्र पर मिलेगी विशिष्ट पहचान
मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, 5.41 लाख से अधिक कार्मिकों ने पूरे किए चार से अधिक कोर्स
मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, 5.41 लाख से अधिक कार्मिकों ने पूरे किए चार से अधिक कोर्स

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget