एक्सप्लोरर

कोरोना काल में मदद के लिए आगे आया प्राधिकरण, ऑक्सीजन बैंक की वजह लोगों को मिली राहत 

कोरोना काल में लोगों की परेशानी को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण आगे आया है. प्राधिकरण ने ऑक्सीजन प्लांट ही नहीं लगाया बल्कि जिले के कई सामुदायिक केंद्रों में ऑक्सीजन बैंक खोलकर मरीजों और जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया करा रहा है.

नोएडा: कोरोना महममारी के चलते नोएडा में ऑक्सीजन की भारी डिमांड हो गई जिसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लोगों की परेशानी को देखते हुए प्राधिकरण आगे आया है. प्राधिकरण ने ऑक्सीजन प्लांट ही नहीं लगाया बल्कि जिले के कई सामुदायिक केंद्रों में ऑक्सीजन बैंक खोलकर मरीजों और जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया करा रहा है. एबीपी गंगा की टीम ऑक्सीजन प्लांट और बैंक का हाल जानने के लिए ग्राउंड जीरो पर गई और वहां तैनात प्राधिकरण के कर्मचारियों से बात भी की. 

मरीजों को मिली राहत 
एबीपी गंगा की टीम सबसे पहले नोएडा प्राधिकरण की तरफ से लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट पर पहुंची जहां प्रतिघंटा 15 हजार लीटर ऑक्सीजन तैयार की जा रही थी. प्राधिकरण के कर्मचारियों की मानें तो इस प्लांट से मरीजों को काफी राहत मिल रही है, उन्हें ऑक्सीजन के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है. साथ ही जो मरीज यहां पर भर्ती हैं उन्हें भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल रही है.

इस तरह की जा रही है मदद
एबीपी गंगा की टीम ने नोएडा के सेक्टर 62 समुदायिक केंद्र में बने ऑक्सीजन बैंक का जायजा लेते ये जानने की कोशिश की कि आखिर किस तरह से लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर यहां दिया जा रहा है. वहां मौजूद प्राधिकरण के कर्मचारियों से जब बत की गई तो उन्होंने बताया कि महज 200 रुपए में ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल किया जा रहा है. अगर किसी के पास ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं है तो उससे 25 सौ रुपए सिक्योरिटी मनी लेकर भरा सिलेंडर दे देते हैं. जब वो एक सप्ताह में सिलेंडर वापस करता है तो उसे 25 सौ रुपये सिक्योरिटी मनी वापस कर दी जाती है. 

दूर हो रही है किल्लत 
प्राधिकरण के कर्मचारियों ने बताया कि रोज यहां पर 10 से 15 लोग ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल कराने आते हैं और सभी को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर मिल रहा है. किसी को भी वापस नहीं किया जा रहा है. शायद यही वजह है कि अब धीरे-धीरे जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत दूर हो रही है और लोगों को राहत भी मिलने लगी है.

ये भी पढ़ें: 

यूपी में ऑक्सीजन संकट दूर करने के लिए योगी सरकार ने उठाए ये कदम, बदल चुके हैं हालात 

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget