एक्सप्लोरर

Noida Air Pollution: नोएडा में ग्रैप का उल्लंघन करने पर प्रशासन सख्त, 1.56 करोड़ का वसूला जुर्माना

Noida AQI Update: प्रदूषण की मार से बचाने के लिए दिल्ली एनसीआर में ग्रैप 3 की पाबंदियां लागू हैं. ग्रैप का उल्लंघन करने पर प्रशासन के तेवर कड़े हैं. शनिवार को भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई.

Delhi NCR Air Pollution Today: दिल्ली एनसीआर में जहरीली होती हवा गंभीर चुनौती बन गई है. प्रदूषण का स्तर हर घंटे के साथ बढ़ रहा है. दमघोंटू हवा ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है. दिन में धुंध और कोहरे से आसमान का दिखना मुश्किल हो गया है. बादलों की जगह धुंध का साया चारों तरफ नजर आता है. प्रदूषण की बढ़ोतरी कम करने के लिए सरकार अलर्ट मोड में है. यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और मेरठ की हवा में जहर घुल गया है.

ग्रैप के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर सख्ती

लोगों को प्रदूषण की मार से बचाने के लिए दिल्ली एनसीआर में ग्रैप 3 की पाबंदियां लागू की गई हैं. नियमों का उल्लंघन करने पर ताबड़तोड़ चालान काटे जा रहे हैं. सड़कों पर जुर्माना वसूलने वाली एजेंसियों के कर्मचारी मुस्तैद हैं. गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ग्रैप 3 की पाबंदियों का उल्लंघन करने वालों पर 1.56 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया. अधिकारियों ने बताया कि नियमों को धत्ता बताने पर निर्माण कंपनी एलएंडटी और एक सरकारी ठेकेदार कार्रवाई की चपेट में आए हैं. 

1.56 करोड़ रुपये का लगाया गया जुर्माना लगाया

ग्रेटर नोएडा सेक्टर 10 में निजी समूह हाउसिंग परियोजना रेनॉक्स, नोएडा सेक्टर 43 में रोजबेरी और ग्रेटर नोएडा में ड्रीमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स पर 50-50 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका गया है. एलएंडटी और नोएडा प्राधिकरण के एक ठेकेदार भी कार्रवाई की जद में आए हैं. प्रदूषण रोधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर 11 अन्य मामलों में 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि जिले में प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के लिए मैंने खुद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न निर्माणाधीन स्थलों पर स्थिति का निरीक्षण किया. कुल 1.56 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया.

इस बीच, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने शनिवार को कहा कि विभाग जीआरएपी तीन दिशा-निर्देशों का अनुपालन कर रहा है और गैर-जरूरी निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रदूषण रोधी मानदंडों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है.

UP Pollution: नोएडा-गाजियाबाद में प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किलें, AQI पहुंचा 450 के पार, जानें- अन्य शहरों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, मुलायम का किया जिक्र
CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, मुलायम का किया जिक्र
हापुड़ के अस्पताल में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट
हापुड़ के अस्पताल में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट
अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'
अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget