एक्सप्लोरर

Noida Coronavirus: नोएडा 16 मार्च से अबतक 230 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, दो की मौत

Noida Coronavirus News: गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय में तैनात 230 पुलिसकर्मी 16 मार्च से अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 48 ठीक हो चुके हैं.

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस आयुक्तालय से संबद्ध 230 पुलिसकर्मी 16 मार्च से सात मई के बीच संक्रमित हुए हैं जिनमें अधिकारी से लेकर आरक्षी तक शामिल हैं. वहीं एक उपनिरीक्षक और आरक्षी की संक्रमण की वजह से मौत हुई है. पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/ लाइन मीनाक्षी कात्यायन ने शुक्रवार को बताया कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय में तैनात 230 पुलिसकर्मी 16 मार्च से अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 48 ठीक हो चुके हैं.

मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि संक्रमितों में कई थानाध्यक्ष, निरीक्षक, उप-निरीक्षक, कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल, अधिकारी और उनके परिजन शामिल हैं. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए कुछ पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन में भेजा गया है. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित सभी पुलिसकर्मियों की स्थिति ठीक है.

'हार्ट अटैक' से हुई कोरोना संक्रमित 78 प्रतिशत मरीजों की मौत

वहीं दूसरी तरफ नोएडा के डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना वायरस की दूसरी लहर में शहर में संक्रमित 78 प्रतिशत मरीजों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. सेक्टर-39 स्थित कोविड-19 अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु अग्रवाल ने बताया कि नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुई मौतों का विश्लेषण किया गया और पाया गया कि ज्यादातर मरीजों को दिल का दौरा पड़ा.

डॉ. रेणु अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मरीजों के खून में थक्के बन जाते हैं. इससे 'हार्ट अटैक' की आशंका बढ़ जाती है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिले में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से गुरुवार तक 285 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से 78 प्रतिशत मरीजों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई.

पिछले तीन हफ्ते में करीब 175 लोगों की मौत

नोएडा में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है. पिछले तीन हफ्ते में करीब 175 लोगों की मौत हो चुकी है. अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 की चपेट में आए सभी मरीजों को सांस लेने में गंभीर परेशानी हुई और उन्हें निमोनिया भी हुआ. सांस लेने में परेशानी होने और ह्रदय पर जोर पड़ने से संक्रमित मरीजों को दिल का दौरा पड़ने की आशंका रहती है.

ये भी पढ़ें-

यूपी: कोरोना से जुड़े अहम मुद्दों पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, इन सवालों का जवाब देगी योगी सरकार

यूपी: सीएम योगी का सभी स्वास्थ्यकर्मियों को तोहफा, 25 फीसदी अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget