एक्सप्लोरर

Gorakhpur: कोरोना गाइडलाइन की महेवा मंडी में उड़ रही धज्जियां, सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर चेहरे से मास्क भी रहे नदारद

गोरखपुर में तमाम सख्ती के बावजूद यहां की थोक मंडी महेवा में लोग लापरवाह बने हुये हैं. लोगों के चहरे पर न तो मास्क दिखाई दे रहा है और न ही कोई सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो कर रहा है. हालांकि, प्रशासन दावा कर रहा है कि कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाया जा हा है.

गोरखपुर: वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है.  ऐसे में शासन प्रशासन की सख्ती ने कोरोना गाइडलाइन को फिर से सख्ती के साथ लागू कर दिया है. मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग भी अनिवार्य है. मास्क नहीं पहनने वालों पर एक हजार से लेकर दस हजार तक का जुर्माना है. लेकिन इन सबके बावजूद भी गोरखपुर की थोक मंडी महेवा में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. इसके साथ ही बहुत से ऐसे भी लोग हैं, जो बगैर मास्क के दिख रहे हैं. ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा और भी बढ़ गया है.

सोशल डिस्टेंसिंग रही नदारद

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देश पर गोरखपुर में 11 से 18 अप्रैल तक रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया. इसके बाद इस रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक कर दिया गया. शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने भीड़भाड़ नहीं करने की गाइडलाइन भी जारी कर दी. सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के साथ चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य हो गया.  लेकिन, उसके बावजूद भी गोरखपुर के महेवा मंडी में शासन और प्रशासन के निर्देशों को अनदेखा कर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. वहीं बहुत से लोगों के चेहरे से मास्क भी नदारद रहे. जिले के सिटी मजिस्ट्रेट कह रहे हैं कि जारी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है. कहीं से सूचना मिली तो कार्रवाई करेंगे.

पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक मंडी

गोरखपुर की नवीन महेवा मंडी पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक मंडी है. यहां से कच्चे सामानों को पूर्वांचल के के साथ-साथ नेपाल तक भेजा जाता है. आलू-प्याज, गल्ला सब्जी, मछली सब कुछ महेवा मंडी में उपलब्ध है. यहां पर हर रोज हजारों लोग आते हैं. बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा गाइड लाइन भी जारी की गई है. पालन न करने पर कार्रवाई की बात भी कही जा रही है. लेकिन, इसके बावजूद भी दुकानदार हो या आम लोग जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं.

बीते दो दिनों में 1800 मरीज

वैश्विक महामारी कोरोना ने पहली बार अपना कहर बरपाया और चारों तरफ हाहाकार मचा दिया. शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा  ने धीरे-धीरे कोरोना पर काबू पाया. कोरोना की दूसरी लहर के बीच  संक्रमण तेजी से फैला है. गोरखपुर जिले की बात करें, तो पिछले दो दिनों में लगभग 18 सौ कोरोना के संक्रमित मरीज मिले हैं. शनिवार की रात से सोमवार की सुबह तक सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. इसका पालन कराने के लिए शासन से जिला प्रशासन को सख्त निर्देश भी हैं. आवश्यक सेवाओं और गंभीर रूप से बीमार लोगों को ही निकलने की अनुमति है.  ऐसे में बगैर मास्क के  घूमने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पहली बार पकड़े जाने पर एक हजार और दूसरी बार पकड़े गए तो कम से कम दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा.

महेवा मंडी में लापरवाही

लेकिन, इस सब के बीच कुछ ऐसे लोग हैं कि, शासन प्रशासन के जारी गाइडलाइंस और उनके आदेशों की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं. जिसका नजारा आप खुद गोरखपुर के महेवा मंडी में देख सकते हैं. न ही लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं. न ही चेहरे पर मास्क लगाएं है. इक्का-दुक्का लोगों के चेहरे पर ही मास्क दिख रहा है. बाकी सारे लोग बिना मास्क के ही पूरे मंडी में घूम रहे हैं. खुद संक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं. जिस तरह से बिना मास्क के सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही है. कहीं न कहीं यह बहुत बड़ी महामारी का रूप ले सकता है.

सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि महेवा मंडी में तीन-चार तरह की मंडी चलती है. जिसमें सबसे पहले तो थोक की जो मंडी है. आलू-प्याज की वह चलती है. इसके अलावा एक लेन पूरी फल मंडी की है. इसके अलावा वहां पर जो हरी सब्जी की मंडी है. गल्ला की मंडी है. मछली मंडी अलग से है. उन्होंने बताया कि मंडी के सभी लोगों के साथ बैठक कर ली है. उनका फोकस है कि मंडी में भीड़ न लगने पाए शासन द्वारा जो समय को निर्धारित किया गया है. उसको बताया गया है. 

हर दुकान पर मास्क, सैनिाइजर

नाइट कर्फ्यू में भी मंडी में कोई सामान लेकर जा रहा है तो उसको नहीं रोका जाएगा. पुलिस वालों को भी हिदायत दे दी गई है. मंडी में हर दुकान पर मास्क, सेनिटाइजर रखवा रहे हैं. दुकान पर किसी भी तरह का कोई ऐसा संदिग्ध व्यक्ति आता है. दुकानदार को लगता है कि इसे किसी तरह का सिम्टम्स है, तो शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है. सभी व्यापारियों ने स्वीकृति दे दी है वे इसका पालन करेंगे. फिर भी  मना करने के बावजूद भीड़ होती है, तो किसी के माध्यम से भीड़ होने की सूचना मिलती है, तो सख्त कार्रवाई करेंगे.

उन्होंने बताया कि हमारा पूरा सहयोग है कि जनता तक सब्जी पहुंचाई जाए. जैसे पिछली बार हो रहा था. उसी तरह हमारे ठेले, मैजिक है. उनके द्वारा सब्जी पहुंचाई जाएगी. ये प्रयास है कि जनता कम से कम मंडी में आए. फुटकर बिक्री पर पूरी तरह हमने रोक लगा दिया है. थोक बिक्री भी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

UP: चुनाव प्रशिक्षण में लगे 27 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget